फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, छह श्रद्धालु हुए बेहोश, गलियों में रहे जाम के हालात

Sun, 18 Dec 2022 09:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Six devotees fainted dur to huge crowd in Bankebihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इससे कई बार तो मंदिर परिसर में अफरातफरी की स्थिति भी उत्पन्न हुई। भीड़ के आगे प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं नाकाफी नजर आईं। एक ओर जहां भक्त अपने आराध्य के दर्शन पाकर निहाल हुए, दूसरी ओर भीड़ के दबाव में छह श्रद्धालु बेहोश हो गए। इन्हें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। वहीं नगर के प्रमुख मार्गों के साथ ही गलियों में भी जाम की स्थिति दिनभर बनी रही। 



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो पा रहा। रविवार को परिवार के साथ दर्शन करने आई 13 वर्षीय महक पुत्री सुधीर पाठक मंदिर में भीड़ के दबाव को सहन नहीं कर सकी और बेहोश हो गई। इसके साथ रामवीर की 17 वर्षीय बेटी रश्मि, दिल्ली निवासी स्वाति, राजस्थान के दौंसा निवासी 39 वर्षीय मंजू और अहमदाबाद निवासी 40 वर्षीय मुस्कान, चंडीगढ़ निवासी 80 वर्षीय कमला भी बेहोश हो गईं। 

Six devotees fainted dur to huge crowd in Bankebihari temple vrindavan
अपने परिजन के साथ महक - फोटो : अमर उजाला
कमला को परिवार के लोगों और मंदिर के कर्मचारियों ने भीड़ के बीच से निकाला। मंदिर परिसर में मौजूद डाक्टरों के पास ले गए। जहां डॉ. प्रियामान और डॉ. रवींद्र ने उनका उपचार किया। बेहोश हुए अन्य श्रद्धालुओं को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।
 
Six devotees fainted dur to huge crowd in Bankebihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को विद्यापीठ चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होती दिखी। यहां हालात सुधारने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग भी भक्तों की भीड़ से भरे रहे।  गलियां और मुख्य मार्ग सभी जगह भक्तों की भीड़ नजर आ रही थी। धीरे धीरे भीड़ मंदिर की ओर बढ़ी और इसका दबाव मंदिर परिसर में भी देखने को मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six devotees fainted dur to huge crowd in Bankebihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन के कर्मचारी और पुलिस को भीड़ नियंत्रण करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी। ऐसे हालात शाम को भी दिखाई दिए। मंदिर के गेट नंबर तीन और दो पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट रहे थे। वहीं मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा का कहना है कि मंदिर में दर्शन करने वालों को कोई समस्या नहीं हो रही है। दर्शन पहले से अधिक सुलभ हो रहे हैं।
विज्ञापन
Six devotees fainted dur to huge crowd in Bankebihari temple vrindavan
सड़कों पर रही जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण शहर की सड़कों पर जाम लग गया। यही स्थिति गलियों में भी रही। लोग जाम में फंसे पुलिस व्यवस्था को कोसते रहे। यमुना एक्सप्रेसवे कट से वृंदावन आने वाले पानीगांव मार्ग पर सबसे अधिक जाम रहा। छटीकरा से वृंदावन आने वाले मार्ग पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसके साथ ही अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति रही। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed