फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रक्षासूत्र में बंधे एसएसपी, भाइयों को राखी बांधने बहनें पहुंची जेल

Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Sisters reaching the prisoners in jail On the occasion of Rakshabandhan
एसएसपी को राखी बांधती बच्ची
लोगों की सुरक्षा की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी से लेकर अधिकारी तक रक्षाबंधन पर अपनी सगी बहनों के पास नहीं जा पाते हैं। उनकी कलाई सूनी न रहे, इसके लिए छोटी बहनें राखी लेकर पहुंची। जहां बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा का वचन दिया। मौका था लोहामंडी थाना में आयोजित राखी कार्यक्रम का। 

तस्वीरें: रक्षासूत्र में बंधे एसएसपी, भाइयों को राखी बांधने बहनें पहुंची जेल

Sisters reaching the prisoners in jail On the occasion of Rakshabandhan
एसएसपी को राखी बांधती बच्ची - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। उन्हें राखी पहनाने के लिए 30 से अधिक बालिकाएं आईं थीं। एसएसपी को राखी बांधने के बाद सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। एसएसपी ने सभी को चॉकलेट दी। उनसे कहा कि वह खूब पढ़े। बहनों ने भी सुरक्षा का वचन लिया।

तस्वीरें: रक्षासूत्र में बंधे एसएसपी, भाइयों को राखी बांधने बहनें पहुंची जेल

Sisters reaching the prisoners in jail On the occasion of Rakshabandhan
भाइयों की कलाई में राखी बांधने का इंतजार करती महिलाएं

रक्षाबंधन पर जिला कारागार में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अव्यवस्थाओं की वजह से दिक्कत हुई। तीन से चार घंटे में बहनों का नंबर आया। इसको लेकर एक बार हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: रक्षासूत्र में बंधे एसएसपी, भाइयों को राखी बांधने बहनें पहुंची जेल

Sisters reaching the prisoners in jail On the occasion of Rakshabandhan
कतार में खड़़ी महिलाएं

जिला कारागार में बहनों की मिलाई कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्य द्वार और अंदर चेकिंग की जा रही थी। पैक्ड पेठा और सोनपपड़ी लेकर ही जाने दिया। रविवार सुबह से महिलाओं का आना शुरू हो गया था। मगर, मिलाई की पर्ची मिलने में काफी देरी हो रही थी। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बहनें देरी की वजह से बेहाल हो गईं।

विज्ञापन

तस्वीरें: रक्षासूत्र में बंधे एसएसपी, भाइयों को राखी बांधने बहनें पहुंची जेल

Sisters reaching the prisoners in jail On the occasion of Rakshabandhan
जेल में राखी बांधने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि शाम तक 2280 महिलाओं और बच्चों की मुलाकात कराई गई। 1141 बंदियों से मिलाई हुई थी। वहीं केंद्रीय कारागार में 200 बंदियों को राखी बांधने के लिए 250 महिलाएं, 200 पुरुष और 70 बच्चे आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed