{"_id":"63306b6324148539cb08a37f","slug":"shoe-factory-worker-killed-for-not-giving-money-for-liquor-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए हत्या: नशेबाज ने उजाड़ दिया जूता कारीगर का परिवार, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए हत्या: नशेबाज ने उजाड़ दिया जूता कारीगर का परिवार, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 25 Sep 2022 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
युवक को लात मारता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के लंगड़े की चौकी एरिया में शनिवार रात को रंगबाज ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर जूता कारीगर संजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले बेरहमी से उसे लात-घूंसों से पीटा, इसके बाद भी मन नहीं भरा तो धक्का दे दिया। संजय का सिर पास खड़ी एक कार की रिम में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। संजय ते तीन बच्चे हैं, उसकी मौत की खबर से पत्नी तो सुध-बुध को बैठी है।
युवक पर जमकर बरसाए थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
ललित ने पिता की छाती पर लात मारी। इसके बाद उन्हें कार की तरफ धक्का मारा, जिससे कार की रिम से उनके सिर में चोट लग गई। वो बेहोश होकर गिर पड़े। पड़ोसी जतिन ने फोन करके घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजन संजय को निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर हालत होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। इस पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गला पकड़कर घसीटा
- फोटो : अमर उजाला
दर्ज हुआ मुकदमा
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वो शराब के लिए रुपये मांग रहा था। संजय ने मना कर दिया। इस पर उसने मारपीट की थी, जिससे संजय की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरने के बाद भी मारता रहा लात
- फोटो : अमर उजाला
नशेबाज ने उजाड़ दिया जूता कारीगर का परिवार
संजय जूता फैक्टरी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें उमेश 19 साल का है, जबकि परमेश 15 और राज 10 साल का है। पत्नी राजश्री हैं। घटना के बाद पत्नी और मां प्रेम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका यही कहना था कि नशेबाज ने परिवार को उजाड़ दिया। अब उनका कोई सहारा नहीं है। उमेश एक दुकान पर काम करता है। पिता-बेटे घर चलाते थे। संजय की मौत से परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल युवक को देखता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला