फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन में प्रकट हुए 'शिव': 200 साल पुराने पीपल के पेड़ के नीचे मिले पांच शिवलिंग, ग्रामीण कर रहे पूजा

Sun, 31 Jul 2022 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Shivling found out under 200 year old Peepal tree in firozabad
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के कस्बा मुस्तफाबाद में उस समय लोग हैरत में पड़ गए, जब एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से उसके नीचे पांच शिवलिंग निकले। एक शिवलिंग का आकार बड़ा है, उसके पास चार छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। सावन में शिवलिंग निकलने की सूचना पर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। आसपास के गांवों के लोग शिवलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने इस जगह पर भव्य मंदिर बनवाने की बात कही है। 


 
मुस्तफाबाद निवासी विजयपाल सिंह के खेत में करीब 200 वर्ष पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ लगा हुआ था। शनिवार की शाम अचानक पेड़ गिर गया। जब ग्रामीण पेड़ के पास पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। जिस जगह से पेड़ उखड़ा था, वहां सफेद संगमरमर के पांच शिवलिंग स्थापित हैं। आसपास चबूतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ के नीचे से शिवलिंग के साथ चार अन्य विग्रह भी मिले हैं, जो पार्वती, नंदी, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय के हैं। 

Shivling found out under 200 year old Peepal tree in firozabad
शिवलिंग की पूजा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
वर्षों पुराने पेड़ के नीचे से निकले शिवलिंग में कोई नुकसान नहीं हुआ है। लोग इसे भगवान शिव को चमत्कार मान रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। पूजा-अर्चना कर रहे हैं। 
Shivling found out under 200 year old Peepal tree in firozabad
पेड़ के नीचे थे शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
गांव के प्रेमानंद ने बताया कि गांव में मौजूद पीपल के पेड़ पर कांवड़ का गंगाजल चढ़ाने की वर्षों पुरानी परंपरा है। अब शिवलिंग निकलने पर गांव के 20 से अधिक युवक सोरोंजी से गंगाजल लेने गए हैं। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivling found out under 200 year old Peepal tree in firozabad
200 साल पुराना बताया गया पीपल का पेड़ - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान मनोज यादव ने कहा कि गांव में वर्षों पुराने पीपल का पेड़ गिरने पर शिवलिंग प्रकट हुए हैं। जहां पर शिवलिंग स्थापित हैं, वहां भव्य मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
Shivling found out under 200 year old Peepal tree in firozabad
शिवलिंग की पूजा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान ने बताया कि मंदिर के निर्माण के लिए खेत मालिक विजयपाल और उनके परिवार के लोगों ने एक बीघा से अधिक जमीन देने की बात कही है। सावन के तीसरे सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed