{"_id":"597af70e4f1c1bab328b4d1f","slug":"shikshamitra-in-mathura-block-train-and-protesting-for-job","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उग्र हुआ शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, कहीं उतारे कपड़े तो कहीं रोक दी रेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र हुआ शिक्षामित्रों का प्रदर्शन, कहीं उतारे कपड़े तो कहीं रोक दी रेल
Fri, 28 Jul 2017 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिन बढ़ने के साथ-साथ ये प्रदर्शन उग्र होते जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तीसरे दिन आगरा और आसपास जिलों में देखने को मिला। अपनी नौकरी बचाने के लिए शिक्षामित्रों ने कहीं अर्द्धनग्न हो प्रदर्शन किया तो कहीं ट्रेन रोक दी।
2 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में पूर्व की यूपी सरकार द्वारा सहायक शिक्षक पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने हालांकि शिक्षामित्रों को न्यूनतम वरीयता हासिल करने का विकल्प दिया लेकिन शिक्षामित्रों की मांग है यूपी सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करे।
3 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
इसीलिए वे प्रदर्शन कर रहे हैं। आगरा में तीसरे दिन डायट परिसर में एकत्र हुए हजारों शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल के घर तक जुलूस निकाला। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
इधर मथुरा में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शिक्षामित्र मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंच गए। यहां रेल रोककर विरोध जताया और प्रदेश व केंद्र सरकार से उनकी नौकरी वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 7
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को ये सभी सांसद हेमा मालिनी के कार्यालय भी गए थे और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आवास का घेराव भी किया था। इसके बाद श्रीकांत शर्मा ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का आश्वासन भी दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।