फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharadiya Navratri 2022: आगरा में 200 साल पुराना है चामुंडा देवी मंदिर, यहां विराजमान हैं नौ देवियां

Mon, 26 Sep 2022 10:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Sep 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2022 Ancient Chamunda Devi Temple History in Agra
चामुंडा देवी मंदिर में विराजमान हैं नौ देवियां - फोटो : अमर उजाला

आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन के समीप चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान पैर रखने की जगह नहीं मिलती है। मान्यता है कि यह देवी मंदिर करीब 250 साल पुराना है। मंदिर में नौ देवियां स्थापित हैं। इसके एक ओर न्यू राजामंडी कॉलोनी है और दूसरी ओर राजामंडी रेलवे स्टेशन है। सोमवार को नवरात्र के साथ यहां मेला शुरू हो गया। सुबह से ही देवा की आराधना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। वहीं शहर में कई जगह देवी पंडाल सजाए गए हैं। 



मंदिर के महंत वीरेंद्र बह्मचारी ने कहा कि कई पीढ़ियों से श्रद्धालु पूजन करते चले आ रहे हैं। क्षेत्र में पहले टीले थे। मान्यता है कि चामुंडा देवी की मूर्ति स्वत: प्रकट हुई। आबादी बढ़ी तो श्रद्धालुओं ने मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर में नौ देवियों के अलावा भैरों बाबा, बालाजी, हनुमान जी, गणेश जी, शंकर जी, काली देवी, महालक्ष्मी, राधा-कृष्ण, राम दरबार की मूर्तियां भी हैं।

Sharadiya Navratri 2022 Ancient Chamunda Devi Temple History in Agra
रेलवे स्टेशन के पास स्थित है चामुंडा देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस मंदिर के लिए दो रास्ते हैं। न्यू राजा मंडी कॉलोनी की ओर से आने पर बाईं ओर व बेसन बस्ती लोहामंडी की ओर से आने पर दाईं ओर मंदिर पड़ता है। दूसरा रास्ता राजामंडी रेलवे स्टेशन की ओर से है।
Sharadiya Navratri 2022 Ancient Chamunda Devi Temple History in Agra
रेलवे स्टेशन पर चामुंडा देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मां चामुंडा देवी का मेला सोमवार से राजामंडी रेलवे स्टेशन दिल्ली गेट पर शुरू हो रहा है। मेला पांच अक्तूबर तक लगेगा। मेले में 14 फीट की मां दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2022 Ancient Chamunda Devi Temple History in Agra
चामुंडा देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
देवी मूर्ति को कोलकाता और नासिक के कारीगरों ने तैयार किया है। इसके अतिरिक्त 225 फीट लंबी माता की गुफा बनाई गई है। सोमवार को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक विशेष डांडिया व गरबा का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2022 Ancient Chamunda Devi Temple History in Agra
नवरात्र में मंदिर में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला
चामुंडा देवी मंदिर के अलावा शहर के अन्य देवी मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। घर-घर में घट स्थापना के साथ माता की आराधना शुरू हो गई है। शहर में कई जगह दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed