{"_id":"5cbc2bf2bdec2213ed0cdb40","slug":"seven-killed-in-bus-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे हादसा: 'पलक झपकते' ही आई मौत, उड़े बस के परखच्चे, मंजर देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे हादसा: 'पलक झपकते' ही आई मौत, उड़े बस के परखच्चे, मंजर देख सहमे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रक से टक्कर में बस के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बार फिर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ। पलक झपकते ही मौत आई और 7 लोगों की जान चली गई। 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के हुए बस हादसे ने लोगों को दिल दहल दिया। हादसा इतना भीषण था कि घायल यात्री उस खौफनाक मंजर को भूला नहीं पा रहे हैं।
2 of 5
accident
दिल्ली से वाराणसी जा रही प्राइवेट एसी बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। कोई अपने घर जा रहा था तो काशी घूमने के लिए। बस में तीन विदेशी पर्यटक भी सवार थे। बस तेज रफ्तार में चल रही थी। सुबह का वक्त था। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के समीप बस चालक को नींद की ऐसी झपकी आई कि पलभर में लाशें बिछ गईं।
3 of 5
घटनास्थल पर एकत्र भीड़
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। आगे की सीटों पर बैठे लोगों की संभलने तक का मौका नहीं मिला। बस में घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर राहगीर और ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पाकर पुलिस और बचाव दल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : ANI
ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इनमें सात लोगों की मौत हो चुकी थी। ट्रक से टकराने के बाद बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शवों की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।
विज्ञापन
5 of 5
मैनपुर में सड़क हादसा, सैफई अस्पता में भर्ती घायल
बस हादसे के घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं, जो काशी घूमने जा रहे थे। वहीं हादसे में मरने वाले छह लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।