फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में 'व्यवस्था' के गड्ढे : बारिश में ताजनगरी की सड़कों पर संभल कर चलें, ऐसा है हाल

Tue, 13 Jul 2021 01:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Scooty and horse fell in the pit on the road in Agra
लोहामंडी-बोदला रोड पर गड्ढे में गिरी स्कूटी व घोड़ी और उन्हें निकालते लोग  - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम में बरती लापरवाही मानसून की पहली बारिश में लोगों के लिए आफत बन गई। जिस राहत की फुहार का शहर के लोग 26 जून से पल-पल इंतजार कर रहे थे, वह बरसी तो शहर की सड़कें तलैया बन गईं। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को अलबतिया से बोदला रोड और वहां से लोहामंडी तक पांच किमी मार्ग की पड़ताल की तो तीन किमी सड़क में कीचड़ और गड्ढे मिले। इसी रोड पर सेक्टर-4 के मोड़ पर हुए गड्ढे में सोमवार शाम साढ़े सात बजे स्कूटी सवार युवक और रात सवा नौ बजे घोड़ी और उस पर सवार युवक गिर गए। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को निकाला। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। जिम्मेदारों की 'लापरवाही' के यह गड्ढे लोगों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं। 




अमर उजाला पड़ताल: पांच किमी सड़क में तीन किमी गड्ढे, बारिश में लोगों का चलना दूभर

Scooty and horse fell in the pit on the road in Agra
सेक्टर चार के मोड़ पर गड्ढे में गिरी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

लोहामंडी-बोदला रोड पर सेक्टर-4 मोड़ हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम को दो घंटे के अंदर गड्ढे के कारण दो हादसे हुए। सेक्टर-4 मोड़ पर टूटी हुई पुलिया के अंदर नाले में शाम 7.30 बजे पहले स्कूटी सवार युवक गिर गया, फिर रात 9.15 बजे यहां से निकल रही घोड़ी मय सवार के नीचे गिर गई। दोनों ही हादसों में सामने की दुकानों पर बैठे दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने दौड़कर स्कूटी सवार युवक और रात में घोड़ी सवार को निकाला। 

Scooty and horse fell in the pit on the road in Agra
लोहे के पहिये से ढका गया गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
टूटी हुई पुलिया पर चार महीने से लोहे का चक्का रखा हुआ था, लेकिन हाल में ही नालों की सफाई के दौरान इसे हटा लिया गया, जिससे रात को अंधेरे में स्कूटी सवार और घोड़ी सवार गिर गए। दोनों को काफी देर की मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scooty and horse fell in the pit on the road in Agra
बारिश के बाद अवधपुरी में घर के बाहर कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई ने तीन लाख से ज्यादा लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। पहली बारिश के बाद ही अलबतिया से बोदला रोड और वहां से लोहामंडी तक पांच किमी में सड़क पर गड्ढों और कीचड़ की भरमार हो गई है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों की तकलीफ समझते हुए इस पांच किमी की दूरी तय की, जिसमें तीन किमी का हिस्सा ऐसा रहा, जहां सड़क ही नहीं थी। 
विज्ञापन
Scooty and horse fell in the pit on the road in Agra
सड़क किनारे की गई खोदाई - फोटो : अमर उजाला
यहां कीचड़ से परेशानी ज्यादा 
- अवधपुरी से शंकरगढ़ पुलिया तक।
- सुभाष नगर से कलाकुंज तक।
- सिंपकिंस स्कूल से अवधपुरी तक।
- विनय नगर की तीन गलियां।
- श्याम नगर, बालाजीपुरम।
- दहतोरा मोड़, हेमा पेट्रोल पंप के पास।
- पश्चिमपुरी रोड, ईंट मंडी के पास।
- अरविंदपुरम, सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास।
- गढ़ी भदौरिया से जगदीशपुरा रोड।
- लोहामंडी से किशोरपुरा रोड।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed