{"_id":"5d2234858ebc3e6cc60b295f","slug":"sapna-chaudhary-performed-in-up-government-program-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सरकारी कार्यक्रम में सिर पर पल्लू डाल सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, जमकर थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सरकारी कार्यक्रम में सिर पर पल्लू डाल सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, जमकर थिरके दर्शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा में शामिल होने के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने रविवार को मथुरा में आयोजित यूपी सरकार के कार्यक्रम में ठुमके लगाए तो जनता बेकाबू हो गई। खुद कैबिनेट मंत्री को माइक संभालकर जनता से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। सपना के डांस शो के चलते कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
2 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से अनाज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शाम से ही दर्शकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे ही सपना ने स्टेज पर डांस शुरू किया तो दर्शक भी थिरकने लगे। सपना चौधरी ने 'तेरी आंख्या का यो काजल...' गाने पर जमकर ठुमके लगाए।
3 of 5
सपना के डांस शो के दौरान बेकाबू हुए दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी ने नीला सूट पहनकर ठुमके लगाए तो दर्शक बेकाबू होने लगे तो कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को जनता से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। पंजाबी गीत पर तो सपना ने सिर पर घूंघट लेकर अपनी अदाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
चार गानों पर डांस करने के बाद करीब साढ़े 10 बजे सपना चौधरी को प्रशासन ने कार में यह कहकर बैठा दिया कि उनके पैर में चोट लग गई। सपना के जाने बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
5 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी का डांस शो देखने के लिए कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। इसे देखते हुए अनाज मंडी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर में भी कड़ी चौकसी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।