फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजलि हत्याकांडः एक आरोपी को मिली जमानत, परिवार ने जताया जान का खतरा, बाकी है अभी गवाही...

Wed, 07 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sanjali Murder Case: One Accused Get Bail Police Meets Family
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मलपुरा के लालऊ गांव की छात्रा संजलि की हत्या के एक आरोपी की जमानत के बाद परिजनों में रोष है। वह सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मंगलवार को पुलिस अधिकारी परिवार से मिले और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। केस में गवाही पूरी कराने की बात कही। 
Sanjali Murder Case: One Accused Get Bail Police Meets Family
संजलि की मां अनीता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
घटना 18 दिसंबर, 2018 की है। 15 वर्षीय संजलि स्कूल से लौटकर घर जा रही थी। घर के मोड़ से पहले उसको ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई थी। गंभीर रूप से झुलसी संजलि की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मुख्य आरोपी संजलि के ताऊ के बेटे योगेश ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी भी मौत हो गई थी। 
Sanjali Murder Case: One Accused Get Bail Police Meets Family
घटना का खुलासा करते एसएसपी अमित पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर को तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने वारदात का खुलासा किया कि योगेश ने अपने रिश्तेदार आकाश और विजय के साथ मिलकर घटना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjali Murder Case: One Accused Get Bail Police Meets Family
संजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आकाश और विजय को पुलिस ने जेल भेजा था। 29 सितंबर को आकाश की हाईकोर्ट से जमानत हो गई। इस खबर के बाद संजलि के पिता हरेंद्र ने परिवार की जान का खतरा बताया था।
विज्ञापन
Sanjali Murder Case: One Accused Get Bail Police Meets Family
छात्रा संजलि - फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज ए सतीश गणेश के निर्देश पर एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ अछनेरा एएसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, तत्कालीन एसओ मलपुरा विजय सिंह, एसओ मलपुरा अनुराग शर्मा को संजलि के परिवार से मिलने भेजा। सोमवार को संजलि के घर गांव लालऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी गवाहों की गवाही कराई जाएगी। कोरोना वायरस का संक्रमण होने से गवाही पूरी नहीं हो सकी है। किसी तरह की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed