{"_id":"62bd6cd95173fd2d873d2bb2","slug":"ritika-murder-case-new-disclosure-letter-found-written-before-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इनसाइड स्टोरी: रितिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, उसको हो चुका था हत्या और हत्यारे का आभास, तभी कही थी ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसाइड स्टोरी: रितिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, उसको हो चुका था हत्या और हत्यारे का आभास, तभी कही थी ये बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्लॉगर रितिका की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। ब्लॉगर को जान का खतरा था और इस बात को वह जान चुकी थी। इसी वजह से उसने 28 मार्च 2022 को एसपी फिरोजाबाद को पत्र लिखा था। जिसमें 12 मार्च को टूंडला थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर का जिक्र करते हुए लिखा था कि एफआईआर के बाद 23 मार्च को उसके मजिस्ट्रेटी बयान हुए थे। इसके बाद नामित लोगों ने 25 मार्च को मुकदमा वापिस लेने के लिए दबाव बनाकर उसे डराया और धमकाया। उसे जान से मारने और मरवाने की लगातार धमकियां दी जा रही थीं, जिससे वह बहुत डरी-सहमी हुई थी। एसपी को उसने साफ लिखा था कि शिकायती पत्र के माध्यम से यह बताना चाहती है कि अगर उसके साथ भविष्य में कोई घटना होती है तो उसके इस पत्र को अंतिम बयान समझा जाए। इस हत्याकांड से दो दिन पहले रितिका ने अपनी मां को कॉल की थी।
2 of 6
Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
आगरा ताजनगरी फेज-दो में 24 जून की सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात हैं।
3 of 6
Ritika Murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड से दो दिन पहले रितिका ने अपनी मां को कॉल की थी। जिसमें कहा था कि वह अपने डॉगी को लेकर गाजियाबाद आ रही है। यहां रहना नहीं चाहती है। वह काफी डरी हुई थी। रितिका की मां ने बताया कि उससे हुई बातचीत से यही लग रहा था कि उसे पहले से ही घटना का आभास हो गया था, लेकिन वह डर की वजह से कुछ नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ritika Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
एसपी फिरोजाबाद को लिखा गया पत्र आया सामने
रितिका की मां ने बताया कि रितिका की मौत के बाद उसका एक और पत्र सामने आया है, जो उसने 28 मार्च 2022 को एसपी फिरोजाबाद को लिखा था। इस पत्र में रितिका ने लिखा था कि उसने 12 मार्च 2022 को टूंडला थाने में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आकाश गौतम, अनिल धर, सत्यम धर, दीपाली अग्रवाल को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
Ritika Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
एफआईआर दर्ज कराने के बाद 23 मार्च को मजिस्ट्रेट के सामने बयान हुए, जिसके बाद 25 मार्च को आरोपियों ने उसे मुकदमा वापस न लेने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने साफ लिखा था कि अगर भविष्य में उसे कुछ होता है तो ये शिकायती पत्र ही उसका अंतिम बयान समझा जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।