राष्ट्रपति का वृंदावन आगमन स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं पर भारी पड़ा। राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन से दो घंटे पूर्व ही बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया। लोग जहां थे, वहीं खड़े रहे। पुलिस ने शहर के अंदर रिक्शे तक नहीं चलने दिए। इसके साथ ही नगर में ट्रैफिक को रोक दिए जाने से जाम और अव्यवस्था का माहौल रहा। घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी, ताकि कोई बाहर न निकले सके। करीब पांच घंटे तक वृंदावन जहां का तहां रुक गया।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर से बाहर किए दर्शनार्थी और सेवायत
राष्ट्रपति का वृंदावन आगमन श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आमजनों के लिए काफी परेशानी वाला साबित हुआ। समूची तीर्थ नगरी सुरक्षा एहतियात के नाम पर पुलिस छावनी में तब्दील रही और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। राष्ट्रपति के पहुंचने से लगभग दो घंटे पहले ही मंदिर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली कराकर मंदिर से श्रद्धालुओं और सेवायतों को जबरन बाहर निकाल दिया गया।
2 of 5
प्रवेश से रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
प्रोटोकॉल के चलते दुकानें रहीं बंद
राष्ट्रपति के सुरक्षा और प्रोटोकॉल का आलम यह था कि जिस रास्ते से उनका काफिला गुजरा, जिला प्रशासन ने उस इलाके की दुकानों को बंद करा दिया। वहीं इस क्षेत्र के बाहर के बाजारों की दुकानें भी बंद रहीं। दुकानों के बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा वाहन का न चलने देने के फरमान से लोग पैदल ही घर जाने को मजबूर हुए। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग, सुनरख रोड, रमणरेती, बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के आसपास की दुकानों को भी सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद करा दिया। इससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।
3 of 5
सूनसान रहीं सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में मीडिया के प्रवेश पर लगाई पाबंदी
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को मीडिया के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई थी। पत्रकारों को खतरा मानकर उनके मंदिर प्रवेश को पुलिस ने रोक दिया। कोई भी अधिकारी इस बारे में खुलकर नहीं बोल रहा था।
4 of 5
पैदल जाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शहर के अंदर रिक्शे तक नहीं चलने दिए। जो लोग बाहर से आए थे, उनके सामने बड़ी समस्या थी। पुलिस बैरीकेडिंग तक भी लोग पैदल पहुंचे।
5 of 5
रोक दिए गए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन के दौरान शहर में चार पहिया वाहनों को भी एंट्री नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया।