फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: राम के रंग में रंगी कृष्ण की नगरी, राधा का गांव भी सराबोर, बृषभान कुंड में नौका पर रामायण पाठ

Thu, 06 Aug 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Aug 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
ram mandir ayodhya temple news divya aarti in shri krishna janmasthan temple mathura
श्री राम मंदिर अयोध्या: ब्रज में मनाया गया उत्सव - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार रामभक्तों का इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को मंगल बेला आई। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इसके साथ ही रामभक्तों का उल्लास दोगुना हो गया। राम भक्ति के उल्लास में श्रीकृष्ण की ब्रजभूमि भी सराबोर हो गई। मथुरा के मंदिर घंटा-घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंजायमान हो गए। इस अवसर पर कान्हा की नगरी में आस्था के अद्भुत रंग दिखाई दिए। 

ram mandir ayodhya temple news divya aarti in shri krishna janmasthan temple mathura
श्री राम मंदिर अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई दिव्य आरती - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा था, उस समय मथुरा का प्रमुख श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर घंटे-घड़ियालों और शंख की ध्वनि से गूंजता रहा। 
ram mandir ayodhya temple news divya aarti in shri krishna janmasthan temple mathura
श्री राम मंदिर अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई दिव्य आरती - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के शुभ मुहूर्त के हिसाब से श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के भागवत भवन में संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने राम दरबार की आरती उतारी। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ram mandir ayodhya temple news divya aarti in shri krishna janmasthan temple mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : Amar Ujala
अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के दो पदाधिकारियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। वो भी अयोध्या पहुंचकर इस पल के साक्षी बने हैं।
विज्ञापन
ram mandir ayodhya temple news divya aarti in shri krishna janmasthan temple mathura
श्री राम मंदिर अयोध्या: नौका पर अखंड रामायण का पाठ - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर राधारानी के गांव बरसाना में आस्था के अद्भुत रंग बिखरे। यहां बृषभान कुंड में नौका विहार में अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed