फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Pulwama: शहीद रामवकील की तमन्ना रह गई अधूरी, पढ़ें क्या थे वो दो लक्ष्य

Mon, 18 Feb 2019 11:47 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Martyr Ram wakeel wishes remained incomplete
शहीद राम वकील और रोती बिलखती पत्नी गीता
पुलवामा में शहीद हुए मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी शहीद रामवकील के दिल के दो महत्वपूर्ण ख्वाब उनके दिल में ही दफन हो गए। शहीद रामवकील अपने बेटे को इंटरनेशनल फुटबालर और भतीजे को आईएएस बनाना चाहते थे। इसके लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे थे। शहीद रामवकील के गांव विनायकपुर में चौथे दिन भी सन्नाटा पसरा हुआ था। शहीद की पत्नी गीता देवी का कहना था कि उनके पति का सपना था कि उनका बड़ा बेटा इंटरनेशनल फुटबालर बने। 
Pulwama Martyr Ram wakeel wishes remained incomplete
शहीद राम वकील का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इसी ख्वाब को पूरा करने के लिए उसका एडमिशन केंद्रीय विद्यालय इटावा में कराया गया था। वह अच्छा खेल भी रहा था। हाल ही में मंडलीय टीम में उसका चयन हुआ था। प्रदेशीय ट्रायल के लिए उसने आवेदन किया है जो मार्च में होना है। शहीद की पत्नी यह बताते हुए भावुक हो गई। शहीद की पत्नी ने बताया कि जाते समय वह कहकर गए थे कि मार्च में निश्चित ही उनके बेटे का प्रदेशीय टीम के लिए चयन कर लिया जाएगा। इसके लिए बेटे को अलग से प्रशिक्षण दिलाने के लिए उन्होंने विद्यालय के कोच से भी मुलाकात की थी। बेटा अंकित सिंह केंद्रीय विद्यालय इटावा में कक्षा छह का छात्र है।
Pulwama Martyr Ram wakeel wishes remained incomplete
शहीद राम वकील
शहीद रामवकील दो भाई थे। भाई रामनरेश की पत्नी अपने डेढ़ साल के बेटे शिव कुमार को छोड़कर 20 साल पहले मौत हो गई थी। वर्ष 2000 में रामवकील ने सीआरपीएफ में ज्वाइन किया तो भतीजे को बेहतर शिक्षा दिलाकर आईएएस बनाने का सपना देखा। भतीजे शिव कुमार को वह दिल्ली में आईएएस की कोचिंग भी दिला रहे थे। अंतिम बार 10 फरवरी को घर से जाने के बाद दिल्ली में शिवकुमार से मुलाकात भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Martyr Ram wakeel wishes remained incomplete
शहीद राम वकील
शिव कुमार ने बताया कि चाचा ने उसके साथ दिल्ली में खाना खाया और उसे 500 रुपये दिए। घर से वह कुछ मिठाइयां भी लाए थे जो उसे दे गए और कहा कि बाकी कोई जरूरत हो तो घर से मंगा लेना। यह बताते बताते शिव कुमार का गला भर आया। शिव कुमार ने बताया कि चाचा का सपना था कि मैं आईएएस बनूं। शिव कुमार ने यह भी बताया कि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न हो इसलिए चाचा के एक खाते का एटीएम भी उसके पास ही रहता था। शिव कुमार अंतिम बार चाचा के साथ खाए हुए खाना तथा बातचीत को भुला नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में साथी की लूटी हुई रायफल कराई थी बरामद 

Pulwama Martyr Ram wakeel wishes remained incomplete
शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देते जवान - फोटो : अमर उजाला
शहीद रामवकील के एक मात्र भाई रामनरेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान रामवकील और उनके साथियों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान तीन दिन तक मुठभेड़ हुई। नक्सली उनके एक साथी की राइफल छीन ले गए। बाद में तीसरे दिन रामवकील ने तीन नक्सली हिरासत में लिए और साथी की राइफल बरामद कराई। रामवकील की बहादुरी के चर्चें उनकी चौपाल और क्षेत्र में चल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed