फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में बच्ची की मौत पर प्रियंका गांधी ने लिखा- भुखमरी से मर जाना सरकार के माथे पर कलंक

Tue, 25 Aug 2020 09:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Aug 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Facebook Post over Girl Dies Of Hunger In Agra
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

आगरा में गरीब परिवार की पांच वर्षीय बेटी की मौत को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि आगरा जिले की बच्ची का इस तरह भुखमरी से मर जाना सरकार के माथे पर कलंक है। बच्ची का पूरा परिवार दुखी है। प्रियंका ने पूछा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ये बताए कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये क्या कदम उठाए जा रहें हैं ? 






संबंधित खबर- 'भूख से बेटी की मौत, तब घर पहुंचा सरकारी राशन', दिल को झकझोर देगी गरीब मां की कहानी

Priyanka Gandhi Vadra Facebook Post over Girl Dies Of Hunger In Agra
बच्ची की फाइल फोटो और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
बरौली अहीर ब्लॉक के नगला विधिचंद में शनिवार को पांच वर्षीय बच्ची सोनिया की मौत हो गई थी। उसकी मौत होने पर मां शीला देवी ने कहा कि उसकी जान भूख से गई है। भूख के कारण वो कमजोर हो गई और बुखार आ गया। हालांकि उसके घर राशन सामग्री लेकर पहुंचे तहसीलदार प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत भूख से नहीं, बीमारी के कारण हुई है। 
Priyanka Gandhi Vadra Facebook Post over Girl Dies Of Hunger In Agra
बच्ची की मां शीला देवी (लाल साड़ी में) - फोटो : अमर उजाला

मृतक बच्ची के 40 वर्षीय पिता पप्पू सांस रोगी हैं। मां शीला देवी ने बताया कि सोनिया को तीन दिन से तेज बुखार था। बुखार भूखे रहने के कारण हुआ। महीनेभर से घर में राशन नहीं था। 15 दिन पड़ोसियों से मांगकर गुजारा किया। पिछले कुछ दिनों से घर में एक दाना नहीं था। खाना न मिलने के कारण बच्ची बहुत कमजोर हो गई थी। तीन दिन पहले उसे बुखार आया। पीली पड़ गई थी, लग रहा था कि उसमें खून की कमी हो गई है। पैसे न होने की वजह से ही उसे डॉक्टर के पास नहीं ले गए। शनिवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Facebook Post over Girl Dies Of Hunger In Agra
सोनिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मासूम बच्ची की मौत खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। पीड़ित परिवार की मदद के लिए सोमवार को पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन समेत कई दलों के नेता पहुंचे और आर्थिक मदद दी। कांग्रेस के दीपक शर्मा, हेमंत चाहर, अमित सिंह ने पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उधर, इस मामले में बाल आयोग ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहले ही मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर चुका है। 
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Facebook Post over Girl Dies Of Hunger In Agra
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

प्रियंका गांधी ने मृतक बच्ची की बड़ी बहन का वीडियो फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा है कि योगी सरकार इतनी आत्ममुग्ध हो गई है कि किसी भी गरीब और असहाय की आवाज सुनने के लिए तैयार नहीं है। विफलता का पर्यायवाची बन चुकी वर्तमान सरकार सिर्फ और सिर्फ दिखावा और कागजी दावों के माध्यम से काम चला रही है। आत्महत्या और भुखमरी की बढ़ती हुई घटनाएं उत्तर प्रदेश की सच्चाई है । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed