फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी स्कूल में दाखिले से इनकार: मोबाइल पर बिजी थीं 'मैडम', बच्ची की मां से बोलीं- जाइए यहां से... सिरदर्द मत करिए

Tue, 19 Jul 2022 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
principal refuses to admission the girl in the composite school of mainpuri
प्रधानाध्यापिका मीना वर्मा, बच्ची और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद किसी भी बच्चे को स्कूल में प्रवेश देने से मना नहीं किया जा सकता, लेकिन मैनपुरी के भोगांव के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने स्कूल में बच्ची का प्रवेश कराने पहुंची महिला को प्रवेश न देने की बात कहते हुए लौटा दिया। प्रधानाध्यापिका पर मोबाइल पर बिजी थीं। जब बच्ची की मां ने दाखिले के लिए गुजारिश की तो भड़क गईं। बोलीं- समझ नहीं आता। यहां से जाइए, सिर में दर्द मत करिए। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ तो बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।


 
मामला कंपोजिट विद्यालय भोगांव से जुड़ा हुआ है। यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला अपनी बेटी के प्रवेश के लिए प्रधानाध्यापिका मीना वर्मा के पास पहुंचती है। वह बच्ची के प्रवेश के लिए निवेदन करती है। वीडियो में मीना वर्मा उसे दूसरे विद्यालय में प्रवेश कराने की बात कह रही हैं। 

principal refuses to admission the girl in the composite school of mainpuri
बच्ची और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
बच्ची का दाखिल करने के लिए उसकी मां बार-बार गुजारिश करती है। वह कहती है कि दूसरे स्कूल में भी उसकी बच्ची का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। इस पर मीना वर्मा भड़क जाती हैं और महिला को वहां से जाने को कहती हैं। 
principal refuses to admission the girl in the composite school of mainpuri
प्रधानाध्यापिका मीना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाध्यापिका मीना वर्मा बच्ची की मां से कहती हैं कि समझ नहीं आता। यहां से जाइए, सिरदर्द मत करिए। बता दें कि जब अपनी बेटी को लेकर महिला पहुंचती है, उस वक्त प्रधानाध्यापिका मोबाइल पर व्यस्त थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
principal refuses to admission the girl in the composite school of mainpuri
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो वायरल होते ही बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी भोगांव अनुपम शुक्ला से जांच के आदेश दिए। बीएसए ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
principal refuses to admission the girl in the composite school of mainpuri
बच्ची का दाखिला करने से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला
 बीएसए दीपिका गुप्ता ने कहा कि यदि वीडियो में हो रही बात सही है और बच्ची को प्रवेश नहीं दिया गया तो संबंधित प्रधानाध्यापिका पर विभागीय कार्रवाई होगी। कोई भी स्कूल किसी भी बच्चे को प्रवेश देने से मना नहीं कर सकता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed