फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षा विभाग की बदहाल व्यवस्था: ठंड में ठिठुर रहे बच्चे, कमरे जर्जर, बरामदे में पढ़ रहे विद्यार्थी, देखिए तस्वीरें

Fri, 17 Dec 2021 11:43 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Dec 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Primary Students Reads At Vrandah In Chillng Days
बरामदे में जमीन पर बैठे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

आगरा जनपद में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस है। दोनों ही सामान्य से कम हैं। गलन बढ़ गई है। इन परिस्थितियों में भी परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी बरामदे में बैठकर पढ़ रहे हैं। कमरों की स्थिति बैठने लायक नहीं है। विद्यार्थी ठंड से ठिठुर रहे हैं। अधिकतर प्राथमिक स्कूलों में फर्नीचर नहीं है। कुछ स्कूलों में संस्थाओं की ओर से फर्नीचर जरूर दिए गए हैं। विभाग स्तर से नहीं उपलब्ध कराए गए। विद्यार्थी फर्श पर ही चटाई बिछाकर बैठते हैं। 


विद्यालय बदला, परिस्थितियां नहीं 
प्राचीन विद्यालय, धाकरान का भवन जर्जर होने से यहां के विद्यार्थियों को डायट परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में समायोजित किया गया है। इनको बैठने के लिए एक कमरा दिया गया है। पंजीकृत 54 में से 28-30 विद्यार्थी रोज विद्यालय पहुंचते हैं। गुरुवार को विद्यार्थी बरामदे में बैठकर पढ़ रहे थे। इस विद्यालय की हेड शीला के मुताबिक जो कमरा दिया है, उसमें बक्सा व अलमारी रखी है। बारिश में छत से पानी टपकता है। कंपोजिट विद्यालय में 150 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, 70 से 80 रोजाना पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। इनके लिए चार कमरे हैं।

Primary Students Reads At Vrandah In Chillng Days
कमरे की हालत - फोटो : अमर उजाला
विभाग को लिखकर दिया कमरे बैठने लायक नहीं

परिषदीय प्राथमिक विद्यालय (कन्या), सिकंदरा में गर्मी और बारिश के बाद अब ठंड में भी बरामदे में बैठकर पढ़ रहे हैं। दो कमरों की छत गिर चुकी है। बाकी दो कमरों की छत जर्जर हो चुकी है। गुरुवार को 29 विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुुंचे थे, सभी बरामदे में फर्श पर चटाई बिछाकर ही बैठे थे। विद्यालय की हेड प्रीति सक्सेना ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

Primary Students Reads At Vrandah In Chillng Days
बरामदे में पढ़ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मंगाई जा रही
जिन विद्यालयों में भवन नहीं थे, या फिर जिनके भवन जर्जर थे, उनके यहां के विद्यार्थियों को आसपास के विद्यालयों में समायोजित कर दिया गया है। अब भी जिन विद्यालयों में समस्या है, उनकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मंगाई जा रही है। - सतीश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Primary Students Reads At Vrandah In Chillng Days
आगरा: स्कूल में बिना जूतों के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
बिना स्वेटर और जूते-मोजे के पहुंच रहे विद्यार्थी
परिषदीय स्कूलों में अभी भी बिना स्वेटर, जूते-मोजे के विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत अभिभावकों के खाते में धनराशि (1100 रुपये) नहीं पहुंच पाई है। 2.60 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में धनराशि ट्रांसफर होनी है। अभी तक 74 हजार को ही मिल पाई है।
विज्ञापन
Primary Students Reads At Vrandah In Chillng Days
प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि दूसरे चरण की धनराशि जल्द विद्यार्थियों के खाते में पहुंचेगी। 99086 विद्यार्थियों का डाटा बैंक के सर्वर पर पहुंच गया है। धनराशि ट्रांसफर होनी है। 
आगरा: ठंड में बिना स्वेटर व जूते-मोजे के स्कूल पहुंचे रहे विद्यार्थी, शिक्षकों को सता रहा 'डर'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed