{"_id":"5ddfb49c8ebc3e54d031fdea","slug":"president-ramnath-kovind-performed-worship-at-banke-bihari-temple-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठाकुरजी की मनोहरी छवि के दर्शन कर कृष्ण भक्ति में रमे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरजी की मनोहरी छवि के दर्शन कर कृष्ण भक्ति में रमे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन भक्ति भावना से भरपूर रहा। राष्ट्रपति ने सपत्नीक बांकेबिहारी मंदिर में विधि विधान के साथ ठाकुरजी का पूजन किया। वो करीब 11 मिनट तक बांकेबिहारी की अलौलिक छवि को निहारते रहे।
2 of 5
राष्ट्रपति ने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किए
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह तय कार्यक्रम से लगभग 35 मिनट देरी से 12.30 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे। मंदिर के सेवायत गौरव गोस्वामी और प्रदीप गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य राष्ट्रपति ने सपत्नीक ठाकुरजी की चरण पादुकाओं का पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्जवलित किया।
3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
मनोकामना पूर्ण के लिए राष्ट्रपति ने फल, फूल और प्रसादी को ठाकुरजी को अर्पण किया। ठाकुर बांकेबिहारी की मनोहारी छवि को राष्ट्रपति काफी देर तक निहारते रहे। इसके बाद रामनाथ कोविंद ने इत्र, चंदन, चांदी की वंशी, पुष्पमाला तथा मोतीवाला के साथ अंगवस्त्र का प्रसादी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के सेवायतों ने बांकेबिहारी का राजभोग प्रसाद दूधभात राष्ट्रपति को भेंट किया तो उन्होंने मंदिर परिसर में ही ठाकुरजी के प्रसाद को ग्रहण किया। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश करने पर मंदिर प्रबंधन के साथ सेवायतों द्वारा अगवानी की गई।
विज्ञापन
5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा सहित अन्य गोस्वामियों के द्वारा ठाकुरजी की छवि भेंट की गई। राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में आकर अभिभूत थे। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।