फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में आंधी ने मचाई तबाही: बिजली गुल होने से शहर से देहात तक छाया अंधेरा, छह से अधिक लोग घायल

Sun, 01 May 2022 08:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 May 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
Power cut in Agra due to thunderstorm
आंधी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

आगरा में प्रचंड गर्मी के बीच रविवार शाम करीब पांच बजे आई 20 मिनट की आंधी ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचाई। 93 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से 20 से अधिक बिजली पोल व पेड़ टूटे। 40 जगह होर्डिंग उखड़ गए। अलग-अलग जगह हुए हादसों में छह से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। फतेहाबाद में बिजली का पोल गिरने से बाइक सवार घायल हुआ है। किरावली में टिनशेड गिरने से युवक जख्मी हो गया। आवास विकास में पेड़ की डाल टूट कर गिरने से एक युवक चोटिल हुआ है। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शहर से देहात तक अंधेरा पसरा रहा है। ताजमहल में बिजली गुल होने से करीब आधे घंटे तक पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिला। बिजली व राजस्व विभाग आंधी में हुए नुकसान का आंकलन करा रहा है।

Power cut in Agra due to thunderstorm
आंधी से टूटा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रचंड गर्मी के बीच रविवार सुबह बादल छाए रहे। सूरज के तेवर ढीले पड़ गए। रविवार शाम 5 बजे अचानक तेज हवाएं आंधी में बदल गई। धूल के गुबार के साथ 93 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी ने करीब 20 मिनट तांडव मचाया। 20 मिनट की आंधी आफत बन गई। कैंट, आवास विकास, सराया ख्वाजा, एमजी रोड सहित 40 स्थानों पर होर्डिंग व लोहे के उखड़ कर गिर पड़े। पेड़ टूटे। चमरौली, रुनकता सहित कई इलाकों में बिजली के खंभे टूट गए।
Power cut in Agra due to thunderstorm
कार के ऊपर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
शाम 5.30 बजे अंधड़ थमा तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। 20 मिनट की आंधी ने शहर की सूरत बदल दी। आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-4 के पुलिस चौकी मोड़ पर साइकिल पंचर के खोखे पर टूटकर पेड़ गिर गया। जिसमें एक युवक घायल हुआ है। हादसे के वक्त खोखे पर चार-पांच युवक बैठे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Power cut in Agra due to thunderstorm
आंधी से उखड़ गया विशाल पेड़ - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-12 के शनिदेव मंदिर मोड़ पर होर्डिंग गिरने से वाहन सवार बाल बाल बच गया। उधर, आगरा कैं ट रेलवे स्टेशन पर लगा यूनीपोल का लोहे का फ्रेम आंधी में टूट कर गिर पड़ा। स्टेशन के बाहर खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई। सराय ख्वाजा में नीम के पेड़ की डाल टूटने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Power cut in Agra due to thunderstorm
आंधी से बिजली हुई गुल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तूफानी रफ्तार से आई आंधी से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। शास्त्रीपुरम स्थित 220 केवी सब स्टेशन से पोषित शहरी विद्युत 13 फीडर तीन घंटे बंद रहे। शहर से देहात तक अंधेरा पसरा रहा। करीब 4.10 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। खतैना में बिजली के तार टूटे। चमरौली में 11केवी और रुनकता में एलटी लाइन टूट गई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed