कोरोना संकट काल में सामाजिक दूरियां बढ़ गई हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाने वाले पड़ोसी मुसीबत में मदद करने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में कोरोना योद्धा लोगों की जान बचाने में दिन-रात जुटे हैं। इनमें पुलिसकर्मी 'खाकी' के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं। आगरा से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मौत होने पर उसके परिजन नहीं आ सके। संक्रमण के डर से पड़ोसियों ने भी दूरी बना ली तो पुलिस ने बेटों का फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया।
इंसानियत: पति मुंबई में...बेटे विदेश में फंसे, महिला की मौत के बाद पुलिस ने निभाया 'परिवार का फर्ज'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 May 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन