फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में पुलिस गश्त का ये है हाल, थाने के पास से खाकी नदारद, हत्याकांड से भी नहीं लिया सबक

Wed, 11 Dec 2019 05:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Dec 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Police not Found At Highway After Murder Of Businessman Murder
वाटर वर्क्स चौराहे पर हुई थी व्यापारी की हत्या, यहां से तैनात नहीं दिखे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले सात दिसंबर की रात साढ़े दस बजे कपड़ा कारोबारी राहुल अग्रवाल की हत्या के बाद भी हाईवे पर पुलिस की गश्त नहीं की जा रही है। अमर उजाला टीम ने मंगलवार रात नौ से 12 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो सिकंदरा से वाटर वर्क्स तक के आठ किमी. में किसी भी बैरियर और पिकेट पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला।
Police not Found At Highway After Murder Of Businessman Murder
कामयानी कट - फोटो : अमर उजाला
थाना पास में, फिर भी गश्त नहीं: 10:40 बजे: कामयानी कट, सिकंदरा थाना के पास में ही है। न तो यहां से भावना एस्टेट की तरफ पुलिस की गश्त थी। न ही तिराहे पर।
Police not Found At Highway After Murder Of Businessman Murder
भगवान टॉकीज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पिकेट पर ताला. 10:55 बजे : भगवान टॉकीज: यह न्यू आगरा थाना के पास ही है। पुराने शहर से कारोबारी यहीं से होकर कमला नगर जाते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के नाम पर एक सिपाही तक तैनात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police not Found At Highway After Murder Of Businessman Murder
सुल्तानगंज की पुलिया - फोटो : अमर उजाला
बैरियर पर एक सिपाही तक नहीं. 11: 20 बजे : सुल्तानगंज की पुलिया: बैरियर सूने पड़े हैं। एक सिपाही तक तैनात नहीं है। आस पास कमला नगर और बल्केश्वर में भी लोगों का कहना था कि पुलिस रोज नहीं, कभी कभार जीप से आती है ।
विज्ञापन
Police not Found At Highway After Murder Of Businessman Murder
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
11:45 बजे : वाटर वर्क्स कारोबारी राहुल अग्रवाल की हत्या वाटर वर्क्स पर हुई। यहां सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम ही नहीं है। दो दिन पुलिस के अफसर भी आए। इसके बाद दो दिन से सिपाही भी नहीं आया। अगर पुलिसकर्मी गश्त पर नहीं पहुंच रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। रात की गश्त के लिए ड्यूटियां निर्धारित हैं। सीओ की जिम्मेदारी है कि वे गश्त प्वाइंट पर जाकर चेकिंग करें, उनसे भी रिपोर्ट ली जाएगी  - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed