फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Police Encounter: आगरा में इनामी बदमाश 'पांच किलो' सहित दो गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Fri, 10 Jul 2020 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
police encounter two wanted criminals arrested in agra
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर कांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में आगरा के ताजगंज क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल हुए हैं। उनके पैर में एक-एक गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
police encounter two wanted criminals arrested in agra
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घटना रात तकरीबन 1:30 बजे की है। 100 फुटा मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी, तभी बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों को गोली लगी है। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। बाद में एसएसपी बबलू कुमार भी आ गए। इलाके को सील कर दिया गया।
police encounter two wanted criminals arrested in agra
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों में एक कोतवाली मोहल्ला का सलमान उर्फ पांच किलो है। दूसरा उसका साथी गोबर चौकी मोहल्ला का सलमान उर्फ छोटू है। पकड़े गए दोनों बदमाश चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। यह गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे थे। बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया गया है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police encounter two wanted criminals arrested in agra
सलमान उर्फ छोटू, लाल टी शर्ट में सलमान उर्फ पांच किलो - फोटो : अमर उजाला
नगला मेवाती निवासी सलमान उर्फ पांच किलो की पुलिस को तलाश थी। वो पेशेवर लुटेरा है। जून 2015 में सलमान के गैंग ने सराफ रिंकू बंसल से छह किलोग्राम सोना लूटा था। घटना के तीन-चार माह बाद वो पकड़ा गया था। पूरा माल भी बरामद नहीं हो सका था। 
विज्ञापन
police encounter two wanted criminals arrested in agra
सलमान उर्फ पांच किलो - फोटो : अमर उजाला
जेल से रिहाई के बाद भी सलमान उर्फ पांच किलो ने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। फिरोजाबाद जिले में भी उसने वारदात कीं। ताजगंज थाने में उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था। उसकी तलाश में ताजगंज पुलिस और एसओजी लगी थी। अब पुलिस दोनों बदमाशों का कुंडली खंगाल रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed