फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत के खेल का खुलासा: चंद रुपयों के लिए खुद को गोली लगवाई, निशाना चूका तो जान से धोना पड़ा हाथ

Sun, 18 Sep 2022 10:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
police arrested man for killing villager in kasganj
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में गांव ढूंढरा निवासी सुरेंद्र की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पांच सितंबर की रात गोली मारकर हुई हत्या की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह बने आरोपियों ने ही गांव के अपने दुश्मन हंसराज और उसके पुत्र को फंसाने के उद्देश्य से सुरेंद्र को गोली मारने की योजना बनाई थी। रुपये के लालच में सुरेंद्र खुद को गोली लगवाने को राजी हो गया। उसे घायल करने के उद्देश्य से गोली मारी गई, लेकिन गोली मारते समय निशाना ऐसा चूका कि सुरेंद्र की मौत का कारण बन गया। पुलिस ने गोली मारने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को यह खुलासा किया। साजिश रचने वाला गांव का प्रधान अशोक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।   



एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पांच सितंबर की रात ग्रामीण सुरेंद्र (45) निवासी ढूंढरा की गोली लगने से मौत हुई थी। घटना उस वक्त हुई, जब वह खेत से लौट रहा था। मृतक सुरेंद्र के पुत्र भूपेंद्र ने हत्या की धाराओं में मामला हंसराज और उसके पुत्र भूपेंद्र व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया। गांव का भूपेंद्र पुत्र अमर सिंह घटना का चश्मदीद बना।  

police arrested man for killing villager in kasganj
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सीओ पटियाली आरके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया, लेकिन नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। 
 
police arrested man for killing villager in kasganj
सांकेतिक तस्वीर
एसपी ने बताया कि गांव के प्रधान अशोक उर्फ बंटू ने गांव के ही हंसराज और उसके पुत्र को फंसाने की साजिश रची थी। हंसराज और उसके पुत्र ने ग्राम समाज की जगह पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया था। इसी मामले में साजिशकर्ताओं से रंजिश निकालने के लिए हंसराज ने अपने बाजू में खुद को गोली मारकर फर्जी केस दर्ज कराया था। जिसे पुलिस ने विवेचना में खत्म कर दिया, लेकिन दोनों पक्षों में रंजिश बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested man for killing villager in kasganj
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
इसी रंजिश में साजिशकर्ता ग्राम प्रधान अशोक उर्फ बंटू ने ग्रामीण सुरेंद्र से फर्जी केस बनवाने के लिए खुद को गोली लगवाने के लिए राजी किया। इसके लिए उसे रुपयों का लालच भी दिया। इस पर सुरेंद्र भी खुद को गोली मरवाने को राजी हो गया। 
विज्ञापन
police arrested man for killing villager in kasganj
आरोपी से तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला
वारदात के दिन पहले सभी ने शराब पी और योजना के मुताबिक टावर के पास अशोक के नौकर भूपेंद्र ने सुरेंद्र को गोली मार दी। गोली पेट में मारनी थी, लेकिन सीने में लगी। जिससे सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी भूपेंद्र की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। इस मामले में दूसरा साजिशकर्ता अशोक अभी फरार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed