फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल में 150 करोड़ से अधिक कमाई, फिर भी ताजमहल की अनदेखी, चौंकाने वाली है तीसरी तस्वीर

Sat, 11 May 2019 12:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
plants grew on the tower and dome of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल से कमाई करने पर तो संस्कृति मंत्रालय का जोर है, लेकिन दुनिया के सातवें अजूबे को सहेजने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्ल्ड हेरिटेज (विश्वदाय स्मारक) में शुमार ताजमहल के संरक्षण का आलम ये है कि इसके गुंबद और मीनारों पर संगमरमर के जोड़ में से पीपल के पौधे उग आए हैं, जो मीनारों गुंबद के लिए खतरा बन सकते हैं। 
plants grew on the tower and dome of Taj Mahal
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर सालाना 80 लाख पर्यटकों से केवल टिकटों से ही 152 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। यह रकम केवल काउंटर से बिक्री की गई टिकटों से है। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री और कमाई का आंकड़ा अलग है। 
plants grew on the tower and dome of Taj Mahal
ताज की मीनार पर उग आया पौधा - फोटो : अमर उजाला
हर साल टिकट दर बढ़ाने और स्टेप टिकटिंग पर जोर दे रहे संस्कृति मंत्रालय ने केवल 2.5 करोड़ रुपये ताज के संरक्षण के लिए स्वीकृत किए हैं। यही वजह है कि संरक्षण और देखरेख न होने से गुंबद और मीनारों में पौधे उग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
plants grew on the tower and dome of Taj Mahal
ताजमहल
ताजमहल की मीनारों में संगमरमर के जोड़ों पर यह पौधे उगे हैं। पक्षियों की बीट के कारण उगे पौधों को हटाया नहीं गया है, जो बाद में इन्हीं मीनारों और गुंबद के पत्थर चटकने का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
plants grew on the tower and dome of Taj Mahal
ताजमहल के संगमरमरी पत्थर पर दाग - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्मारक सुरक्षा समिति ने ताजमहल पर शू कवर, पानी की बोतल वाली वेलकम किट का ठेका ई-टेंडर से करने की मांग की है। समिति ने उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम को पानी की बोतल देने का ठेका देने का विरोध किया है। ताज में विदेशी पर्यटकों को टिकट काउंटर पर यह वेलकम किट उपलब्ध कराई जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed