फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई, दिल्ली से भजन सम्राट को देखने पहुंचे शुभचिंतक, बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं

Mon, 05 Nov 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 05 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
people pray for health of  bhajan singer Vinod Agrawal
भजन गायक विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
भजन गायक विनोद अग्रवाल के स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी लगते ही उनके परिजन और शुभचिंतक मुंबई सहित विभिन्न शहरों से मथुरा पहुंच गए। सोमवार देर शाम नयति अस्पताल में उनके शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। यहां पहुंच रहा हर व्यक्ति उनके स्वास्थ्य की जानकारी करते हुए नजर आया।      

मुंबई, दिल्ली से भजन सम्राट को देखने पहुंचे शुभचिंतक, बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं

people pray for health of  bhajan singer Vinod Agrawal
अस्पताल के बाहर खड़े रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह विनोद अग्रवाल का स्वास्थ्य बिगड़ गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बने रहने की जानकारी जैसे ही मुंबई सहित अन्य शहरों में उनके परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतकों को लगी वह उनका हाल जानने के लिए नयति हास्पिटल में जुटने लगे। पुत्र जतिन, भाई अशोक सहित उनके अन्य परिजन, दूर के रिश्तेदार भी नयति पहुंच गए। 

मुंबई, दिल्ली से भजन सम्राट को देखने पहुंचे शुभचिंतक, बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं

people pray for health of  bhajan singer Vinod Agrawal
भजन गायक विनोद अग्रवाल
सोमवार को यहां पहुंचे लोग उनके स्वास्थ्य की जानकारी करने के साथ स्वास्थ्य लाभ की कामना करते रहे। हॉस्पिटल में परिजनों के साथ शुभचिंतकों की नजरें प्रत्येक उस व्यक्ति को देख रही थीं जो मेडिकल वार्ड से आ जा रहे थे। कोई दवाओं को लेकर चर्चा कर रहा था तो कोई स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली से भजन सम्राट को देखने पहुंचे शुभचिंतक, बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं

people pray for health of  bhajan singer Vinod Agrawal
घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विनोद अग्रवाल के पुष्पांजलि वैकुंठ कालोनी स्थित गोविंद की गली में सन्नाटा पसरा हुआ है। विनोद अग्रवाल के करीबी लोगों की मानें तो 11 नवंबर से हित अम्बरीष की कथा प्रवचन का आयोजन कालोनी के मंदिर में होने जा रहा है। इसी दिन विनोद अग्रवाल की शाम 7 बजे से भजन संध्या का भी आयोजन है। जिसमें कई अन्य भजन गायक भी सहभागिता करने वाले हैं। 
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली से भजन सम्राट को देखने पहुंचे शुभचिंतक, बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं

people pray for health of  bhajan singer Vinod Agrawal
मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल
बताया गया कि इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए विनोद अग्रवाल तैयारियों में लगे हुए थे। हर दिन कालोनी के लोगों के साथ बैठक कर इस आयोजन को भव्यता देने के लिए मंथन कर रहे थे। दो दिन पूर्व भी इस आयोजन के लिए उन्होंने लोगों से बात की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed