{"_id":"5e06e2b88ebc3e879279716f","slug":"people-gave-message-of-harmony-on-peaceful-friday-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में रहा 'शुक्र'...अपनी रौ में आगे बढ़ा शहर, देखें दिल को सुकून देने वाली 'अमन' की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में रहा 'शुक्र'...अपनी रौ में आगे बढ़ा शहर, देखें दिल को सुकून देने वाली 'अमन' की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमन की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुलहकुल की रीत पर चलने वाली ताजनगरी अमन में मगन रही। शहर अपनी रौ में आगे बढ़ा। पड़ोस के फिरोजाबाद में पिछले जुमा पर हुए झगड़े से अतिरिक्त चौकसी बरत रहे अफसरों ने भी दोपहर बाद यही कहा, शुक्र है... यहां चिंता की कोई बात नहीं। कड़े पहरे में हुई साल के आखिरी जुमे की नमाज में अमन की दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद से निकले एक बुजुर्ग ने एसपी पश्चिमी रवि कुमार से कहा कि टेंशन न लीजिए साहब, यहां इतनी फोर्स की जरूरत ही नहीं है।
2 of 6
जामा मस्जिद के पास बाजार में रौनक
- फोटो : अमर उजाला
यूं तो शहर में 108 स्थानों पर फोर्स तैनात की गई थी, लेकिन सबसे ज्यादा चौकसी मंटोला, सदर भट्टी, मीरा हुसैनी और जामा मस्जिद पर रही। जामा मस्जिद पर नमाज शुरू होने से पहले ही पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए थे। अश्वरोही दल, एलआईयू, महिला पुलिस की टीम पहुंच गई थी।
3 of 6
नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जैसे जैसे नमाजी आते गए, वैसे वैसे पुलिस की मुस्तैदी बढ़ती गई, लेकिन नमाजियों पर इसका कोई असर नहीं था। वे सुकून से आए और नमाज अदा कर आराम से गए। समाजसेवियों ने मस्जिद के गेट के ठीक सामने चाय वितरण की व्यवस्था की थी। गेट पर ही मौअज्जिज लोग खड़े थे, यह इत्मिनान दिलाने के लिए कि यहां सब खैरियत रहेगी, हुआ भी यही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाजारों में रही रौनक
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी पश्चिम रवि कुमार, सीओ छत्ता उदयराज सिंह मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे। ये लोग नमाज के बाद बोले, देखा हमने कहा था न कि यहां अमन रहेगा। दोपहर में नमाज संपन्न होने के बाद लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया गया। उन्हें तुरंत घर जाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
5 of 6
ड्रोन कैमरे से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आशंका को देखते हुए पिछले जुमे पर भी फोर्स तैनात की गई थी। जामा मसजिद में कई मोहल्लों से लोग नमाज अदा करने आए थे। इस दौरान आसपास का बाजार भी बंद रहा था। लेकिन, इस बार बाजार खुला रहा। खरीदारी के लिए भी लोग आ रहे थे। वहीं शहीद नगर और मंटोला में भी ड्रोन कैमरे से घरों पर नजर रखी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।