आगरा जिले में बेमौसम बारिश से बाजरा, धान और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अगेती बोई गई सरसों और आलू के खेतों में पानी भरने से भी नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक फसलें गिरने और खेतों में पानी भर जाने से करीब 50-60 फीसदी तक फसलें नष्ट हुई हैं। पीड़ित किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
आगरा में बारिश से बर्बादी: धान की फसल खेतों में गिरी, बाजरे को नुकसान, किसानों ने लगाई मदद की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद में गोभी की फसल बारिश से बर्बाद हुई है। किसानों ने बताया कि कीट ने पहले ही नुकसान किया था। अब बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। वहीं बाह, किरावली, कागारौल, फतेहपुर सीकरी के गांवों में मिर्च, टमाटर, लौकी, तोरई और बैंगन आदि की फसलों को भी नुकसान हुआ है।
बरहन और एत्मादपुर क्षेत्र में बारिश के कारण बहुतायत बोई जाने वाली आलू की अगैती फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने इस सप्ताह फसल बोई है, उन्हें दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है। क्योंकि खेतों में पानी भर गया है।
बारिश से बाह के 40 गांवों में बत्ती गुल
बाह क्षेत्र में दो दिनों से झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बिजली की लाइनों में आई खराबी से हुआ। बारिश के कारण जरार, नरहौली, भाउपुरा, फरैरा, किंदरपुरा, खोड़, भदरौली, गोपालपुरा समेत 40 गांवों में रविवार रात को बिजली गुल हो गई। बाह के एसडीओ विशाल भारद्वाज ने बताया जरार और भदरौली के फीडरों में बारिश से खराबी आई थी। ज्यादातर गांवों में सोमवार की शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।