फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहलः शाहजहां-मुमताज की कब्र का इस तरह दीदार कर सकेंगे पर्यटक

Wed, 16 Sep 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Sep 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Only Five Tourist Will See ShahJahan-Mumtaz Grave At Tajmahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगामी 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। ताजमहल में पर्यटक शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद पर भी भ्रमण कर सकेंगे। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्य गुंबद में भीड़ ना बढ़े, इसलिए एक बार में 5 -5 पर्यटकों को ही गुंबद के अंदर जाने की इजाजत होगी।
Only Five Tourist Will See ShahJahan-Mumtaz Grave At Tajmahal
ताजमहल का रायल गेट - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल के दक्षिणी गेट से गुंबद में प्रवेश किया जाएगा और यमुना नदी के किनारे उत्तरी गेट से पर्यटकों को बाहर निकाला जाएगा। प्रवेश और निकास की यह योजना बनाकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एएसआई मुख्यालय दिल्ली को भेज दी है, जिस पर महानिदेशक को फैसला लेना है।
Only Five Tourist Will See ShahJahan-Mumtaz Grave At Tajmahal
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये का प्रवेश टिकट है लेकिन मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Only Five Tourist Will See ShahJahan-Mumtaz Grave At Tajmahal
ताजमहल का टिकट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए यह दोनों ही विकल्प मौजूद हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल में 21 सितंबर से जब ताजमहल खुलेगा तो दोनों ही तरह के टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Only Five Tourist Will See ShahJahan-Mumtaz Grave At Tajmahal
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
10 फीसदी ही देखते थे कब्र 
कोरोना से पहले ताज पर जो पर्यटक आते थे उनमें से 10 फीसदी ही मुख्य गुंबद में शाहजहां और मुमताज की कब्र देखने के लिए पहुंचते थे। ऐसे में माना जा रहा है कि ताजमहल में पर्यटकों की संख्या कम रहेगी। इसलिए मुख्य गुंबद में भी पर्यटकों का दबाव नहीं होगा और आसानी से 5-5 पर्यटकों को प्रवेश दिया जा सकता है। अगर मुख्य गुंबद को बंद किया जाएगा तो एएसआई को अलग से अधिसूचना जारी करनी होगी। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि इस संबंध में एएसआई मुख्यालय ही अंतिम फैसला करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed