फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के दीदार पर मंदी की मार, सैलानियों की संख्या हुई कम, इतनी घट गई कमाई

Tue, 03 Sep 2019 11:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
number of tourists decreased at Taj Mahal due to global recession
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
देश-दुनिया में छाई मंदी का असर ताजमहल पर भी नजर आ रहा है। इस साल जुलाई के महीने तक भारतीय सैलानियों की संख्या में 12 फीसदी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में 7 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। बीते साल के मुकाबले इस अवधि में चार लाख सैलानी कम आए। केवल ताज की टिकटों से ही 8.33 करोड़ रुपये की कमाई कम हुई है। 
number of tourists decreased at Taj Mahal due to global recession
ताजमहल के टिकट काउंडर पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस साल जनवरी को छोड़कर बाकी छह महीने पर्यटन उद्योग पर भारी पड़े हैं। फरवरी से पर्यटकों की गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अब तक थमा नहीं है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय सैलानियों की संख्या में दो फीसदी इजाफे का दावा कर रहा है, लेकिन ताजमहल पर बिके टिकटों का आंकड़ा पर्यटन उद्योग में अलग तस्वीर पेश कर रहा है। सैलानियों की संख्या कम होने का असर होटल, एंपोरियम, नाइट स्टे, टिकटों से कमाई और हैंडीक्राफ्ट बिक्री पर पड़ा है। 
number of tourists decreased at Taj Mahal due to global recession
ताजमहल को निहाता विदेशी युगल
ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों की संख्या में फरवरी से लगातार गिरावट आ रही है। जून में इनकी संख्या सबसे कम रही। फरवरी में 1.11 लाख तक विदेशी ताज देखने आए। पर्यटन विशेषज्ञों के मुताबिक बालाकोट पर एयर स्ट्राइक के बाद बने हालातों के मद्देनजर विदेशी पर्यटकों ने अपने टूर कैंसिल कर दिए थे। उसका भी दो महीने तक असर रहा है। भारतीय पर्यटकों की संख्या मार्च और जनवरी में सबसे ज्यादा जबकि अप्रैल में सबसे कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
number of tourists decreased at Taj Mahal due to global recession
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश के लिए लाइन में लगे सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताज पर भारतीय पर्यटक   ताज पर विदेशी पर्यटक 
माह  2019 2018 2019  2018
जनवरी 4,65,176 3,91,364 95,718 95,230
फरवरी 3,84,153 3,94,547 1,11,747 1,12,101
मार्च  4,92,380 5,09,355 1,08,373 1,17,819
अप्रैल 3,27,683 4,19,949 58,418 67,774
मई 3,87,013 5,50,132 31,161 37,676
जून 4,45,878 5,60,953 26,259 28,797
जुलाई 3,62,024 4,24,528 36,799 42,952
         
विज्ञापन
number of tourists decreased at Taj Mahal due to global recession
ताजमहल पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि देश और दुनिया में छाई मंदी का असर तो सैलानियों की संख्या पर पड़ा ही है, लेकिन ताज पर अव्यवस्थाएं भी हैं। इस कारण भी दोबारा और कई बार आने वाला पर्यटक घटा है। पर्यटकों को ताज पर टिकट के लिए भी मारामारी करनी पड़ रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed