{"_id":"5cda817cbdec22074e012be0","slug":"north-assembly-by-election-instructions-given-by-election-commission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तर विधानसभा उपचुनाव के 'रण' में जानिए निर्वाचन आयोग ने क्या दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर विधानसभा उपचुनाव के 'रण' में जानिए निर्वाचन आयोग ने क्या दिए निर्देश
Tue, 14 May 2019 02:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
आगरा उत्तर सीट के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान के दौरान मतदाताओं की मध्यमा (बीच की) उंगली पर स्याही लगाई जाएगी। इसके लिए मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया जा चुका है। ऐसा 18 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बायें हाथ की तर्जनी (अंगूठे के बगल वाली उंगली) पर लगी स्याही की वजह से भ्रम की स्थिति न बनने के लिए किया जा रहा है।
उत्तर विधानसभा सीट उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव के लिए 19 मई को मतदान होना है। इससे पहले आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए 18 अप्रैल को मतदान होकर चुका है। इसमें मतदान करने वाले बहुत से मतदाताओं की उंगली से स्याही अब तक नहीं छूटी है। ऐसे में मतदान करने वाले मतदाताओं की पहचान का संकट खड़ा हो सकता है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत तय किया गया है कि बाएं हाथ की मध्यमा पर स्याही लगाई जाएगी। हाल में मतदान कार्मिकों के हुए प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है।
जुलूस के साथ भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा सीट पर 19 मई को उपचुनाव होना है। 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। दो मई को नाम वापसी के साथ ही ईवीएम में प्रत्याशियों का क्रम भी तय हो गया। मुख्य कोषाधिकारी बृज बिहारी कुशवाह के नेतृत्व में बनी लेखा टीम के समक्ष प्रत्याशी अब तक दो बार अपने चुनावी खर्च का ब्योरा प्रस्तुत कर चुके हैं। गठबंधन प्रत्याशी सूरज शर्मा अब तक 6.54 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 2.62 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार रनवीर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा ने अब तक 2.17 लाख रुपये खर्च किए हैं। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राशिद अली चौधरी भी खर्च के मामले में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा पीछे नहीं हैं। 14 दिन के प्रचार के दौरान वह भी 1.87 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी स्वरूप मित्तल अब तक 71,815 रुपये खर्च चुकी हैं। खर्च का ब्योरा न देने पर निर्दलीय प्रत्याशी इदरीश को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सूरज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श समाज पार्टी के रोहित ने 43 हजार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दिलीप कुमार बघेल ने 32 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार कुशवाह 23 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार शर्मा 18 हजार, निर्दलीय प्रत्याशी रामबृज यादव ने 11 हजार और मंजू शर्मा ने अब तक दस हजार रुपये ही खर्च किए हैं।