{"_id":"5e848f2a8ebc3e78b7130fac","slug":"newly-married-couple-suicide-case-police-send-father-and-mother-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सात जन्मों का साथ' ढाई महीने में टूटा, सुसाइड नोट में दंपती ने ठहराया मां-बाप को जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सात जन्मों का साथ' ढाई महीने में टूटा, सुसाइड नोट में दंपती ने ठहराया मां-बाप को जिम्मेदार
Thu, 02 Apr 2020 09:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शाहगंज की रामस्वरूप कॉलोनी में गोपाल वर्मा और उसकी पत्नी प्रिया के आत्महत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे में गोपाल वर्मा के पिता ओमप्रकाश और मां गुड़िया को नामजद किया गया है।
प्रिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रिया के पिता योगेंद्र ने सास ससुर पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें गोपाल ने अपने मां-बाप को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश और उनकी पत्नी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए
गए।
गए।
गोपाल प्रिया के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रामस्वरूप कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश वर्मा के बेटे गोपाल (22) की शादी 18 जनवरी को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी प्रिया (21) पुत्री योगेंद्र के साथ हुई थी। दोनों ने मंगलवार को घर के प्रथम तल पर कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने ओमप्रकाश और उनकी पत्नी गुड़िया को हिरासत में लिया था। मंगलवार शाम को प्रिया के परिजन आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती गोपाल प्रिया के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता योगेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी में काफी कुछ खर्च किया था। इसके बावजूद सास-ससुर दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इस कारण ही प्रिया और गोपाल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर से एक कागज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद किया। गोपाल ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे घरवाले पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इसलिए मैं और मेरी पत्नी सुसाइड कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला कारागार आगरा
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रिया के पिता योगेंद्र की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ओमप्रकाश और गुड़िया को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए।