{"_id":"5e1216608ebc3e87d0130d14","slug":"nagar-kirtan-yatra-on-guru-gobind-singh-prakash-parv-2020-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन यात्रा में एकता और आत्मरक्षा का पैगाम, गतका कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन यात्रा में एकता और आत्मरक्षा का पैगाम, गतका कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
नगर कीर्तन यात्रा की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिर पर केसरिया पगड़ी और मुख पर सतनाम वाहे गुरु। आगरा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को निकाली नगर कीर्तन यात्रा का यही माहौल रहा। नगर कीर्तन यात्रा में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत कर एकता और भाईचारे का पैगाम दिया। वहीं गतका कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर आत्मरक्षा का संदेश दिया।
2 of 10
नगर कीर्तन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में संत बाबा प्रीतम सिंह ने अरदास कर यात्रा का शुभारंभ किया। पवित्र पालकी का जिम्मा ज्ञानी कुलविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, जीतू बागड़ी और संत सिंह ने संभाला।
3 of 10
नगर कीर्तन यात्रा में पंच प्यारे
- फोटो : अमर उजाला
पंच प्यारे के नेतृत्व में माईथान गुरुद्वारा से यात्रा शुरू हुई। इसके आगे श्रद्धालु छिड़काव कर झाड़ू लगाते जा रहे थे। आसमान से विशेष ड्रोन ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और संगत पर फूल बरसाए। गुरुद्वारा बालूगंज में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
नगर कीर्तन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन यात्रा घटिया, फुलट्टी, फव्वारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी, सदर भट्टी, छीपीटोला, बेनी सिंह स्कूल तिराहा होते हुए गुरुद्वारा बालूगंज पहुंची। यहां आतिशबाजी कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रधान मनमोहन सिंह ने संत बाबा प्रीतम सिंह और गुरुद्वारा माईथान प्रधान कंवलदीप सिंह को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
5 of 10
गतका कला का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन यात्रा का मुख्य आकर्षण गतका रहा। इसमें संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने प्राचीन युद्ध कला, तलवारबाजी, तीरंदाजी, कटार, भाला, गदा, गुरच, चक्कर, जंगसफा, अग्निचक्र चलाने समेत अन्य का प्रदर्शन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।