{"_id":"5def25ea8ebc3e880d69b47e","slug":"murder-of-cloth-businessman-inside-story-of-rahul-agarwal-agra-crime-news-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद मौसेरे भाई से कहा, खून करके आया हूं, पत्नी से बोला, झगड़ा हुआ, पढ़ें पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद मौसेरे भाई से कहा, खून करके आया हूं, पत्नी से बोला, झगड़ा हुआ, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
Wed, 11 Dec 2019 11:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सात दिसम्बर को कपड़ा व्यापारी राहुल की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस घटना में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने राजीव से घटना के बाद की पूरी कहानी भी मालूम की। आरोपी ने बताया कि राहुल को गोली मारने के बाद उसने सबसे पहले मनीष को फोन किया। उसे बताया कि किसी का खून कर दिया है। थोड़ी देर बाद जब घर पहुंचा तो पत्नी से कहा कि किसी से झगड़ा हो गया है, उसे परेशान न करे, वह चैन से सोना चाहता है।
हत्या आरोपी राजीव
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि राजीव ने मनीष से फोन करके कहा कि उसे उसके घर गाड़ी खड़ी करनी है। मनीष का घर लगभग 1. 5 किमी दूर है। मनीष ने कहा कि वह शादी समारोह में है। गाड़ी खड़ी करके चाभी पड़ोसी को दे दे। वह फोन कर रहा है। राजीव ने गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद मनीष के आने के इंतजार किया। उसके घर से थोड़ा दूर खड़ा हो गया। मनीष गाड़ी लेकर आया तो उसके साथ मौका-ए-वारदात पर गया और फिर उसकी गाड़ी से ही अपने घर गया। रात भर चैन से सोया। सुबह उठते ही फिर से मनीष को फोन किया। उसने बताया कि हत्या की खबर अखबारों में आ गई है। इस पर राजीव पत्नी से बोला कि जरूरी काम से बाहर जा रहा है। इसके बाद वह बरेली भाग गया।
राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कमला नगर निवासी राहुल की हत्या सात दिसंबर को वाटर वर्क्स पर पुलिस बूथ के सामने हुई थी। पुलिस ने मोती गंज के मैदा व्यापारी कमला नगर निवासी राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया। उसने रविवार को ही यह बात बता दी थी कि उसकी कार में राहुल की एक्टिवा से टक्कर लग गई थी। इसी गुस्से में उसे गोली मार दी। पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए राजीव की गाड़ी का पता लगा लिया। उसके नंबर से राजीव की डिटेल मिल गई। उसका फोन स्विच ऑफ था। पुलिस घर गई। वह नहीं मिला। इस पर उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई। इसमें मनीष का नंबर मिला। मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने सख्ती से पूछताछ पर पुलिस को पूरी कहानी बता दी कि राहुल की हत्या कर राजीव भाग गया है। इसके बाद पुलिस राजीव की तलाश में लगी।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी श्वेता अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
राहुल अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। महिलाएं चुप कराने का प्रयास कर रही हैं लेकिन वह बोलती हैं तो एक ही बात कहती हैं, राजीव से मिलवा दो, उससे पूछना है कि उसने हमारी दुनिया क्यों उजाड़ दी, हमने उसका क्या बिगाड़ा था ? उन्होंने (राहुल ने) तो कभी किसी को चांटा तक नहीं मारा। यह कहते-कहते ही श्वेता मूर्छित हो जाती है। महिलाएं चेहरे पर पानी के छींटे मारती हैं तो उन्हें होश आता है, फिर आंखों से आंसू गिरने लगते हैं।