{"_id":"5eb297105ea72637c24f54af","slug":"murder-mystery-of-etah-five-death-police-waits-for-forensic-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एटा कांडः फोरेंसिक जांच खोलेगी पांच मौतों का रहस्य, बेनकाब होगा पर्दे के पीछे का 'चेहरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा कांडः फोरेंसिक जांच खोलेगी पांच मौतों का रहस्य, बेनकाब होगा पर्दे के पीछे का 'चेहरा'
Wed, 06 May 2020 04:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के श्रृंगार नगर कांड में पुलिस की जांच लगभग पूरी होने वाली है। पुलिस पचौरी परिवार में कलह पैदा करने वाले के करीब पहुंचने का दावा कर रही है। अब उसे सिर्फ फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, मामले के खुलासे पर हर कोई निगाह लगाए हुए है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो कौन था, जिसकी वजह से पांच लोगों की जान चली गई।
दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार मोहल्ला श्रृंगार नगर में 24 अप्रैल की रात राजेश्वर प्रसाद पचौरी, दिव्या पचौरी, आरूष, आरव और बुलबुल के शव मकान में मिले थे। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो तब हर कोई यही कह रहा था कि आखिर वो कौन है, जिसकी वजह से पांच लोगों की जान चली गई।
बुलबुल और उसकी बहन दिव्या का बड़ा बेटा आरूष
- फोटो : अमर उजाला
एटा पुलिस जांच अब खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है और पचौरी परिवार की कलह में वो कौन था, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। उसका भी चेहरा बेनकाब होगा। हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। किसी भी जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों को अब सिर्फ इंतजार है तो सिर्फ फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने की। रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
मृतका दिव्या पचौरी और दस माह का मासूम आरव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
श्रृंगार नगर के मामले की जांच के लिए जिला स्तर पर पांच टीमें गठित की गई थीं। सभी की रिपोर्ट एकत्रित कर ली गईं हैं। काफी कुछ सामने आया है। उसका खुलासा फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही कर दिया जाएगा। -राहुल कुमार, एएसपी क्राइम