लगातार पैसों की मांग पूरी करते-करते सवा लाख रुपये के कर्ज में डूबे प्रेमी ने प्रेमिका की दो गोलियां दागकर हत्या कर दी थी। उससे पहले प्रेमिका को खेत पर बुलाया था। फरह पुलिस ने 36 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तमंचा, मृतका का मोबाइल बरामद किया है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि नौ सितंबर को फरह के गांव जमालपुर में नीरज (30) पत्नी धीरेंद्र के सीने और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि इसकी सूचना खेत पर काम करने आई एक महिला ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन में प्रेम प्रसंग की जानकारी जुटाई थी।
2 of 5
मथुरा पुलिस ने पकड़ा हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के खुलासे में जुटे फरह एसएचओ अवधेश प्रताप सिंह व टीम ने 36 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए हत्यारोपी रंजीत मिस्त्री पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी सांदलपुर, सासनी (हाथरस) गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से बाइक, मृतका का मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
3 of 5
घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि लगातार प्रेमिका पैसों की मांग करती थी। इसी के चलते सवा लाख रुपये के कर्ज में डूबने के कारण प्रेमी ने प्रेमिका की गोलियां दागकर हत्या कर दी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बहन मीना के ससुराल जमालपुर आई प्रेमिका को प्रेमी ने फोन करके ही बुलाया था। खेत पर मिलते वक्त जेवरात की मांग करने लगी थी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी ने यह कदम उठाया।
4 of 5
मथुरा: हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
नीरज (30) पत्नी धीरज निवासी सासनी अलीगढ़ काफी दिनों से मायके परसोतीगढ़ी (सुरीर) में रह रही थी। पिछले दिनों वह बड़ी बहन मीना पत्नी प्रहलाद के साथ जमालपुर (फरह) स्थित उसकी ससुराल आई थी। उसके कई दिन से कान में दर्द था। जमालपुर में एक डॉक्टर से उसे दवा लेनी थी।
5 of 5
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
ससुराल के सामने थी दुकान, पांच साल से था प्रेम प्रसंग
सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पिछले पांच सालों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। ससुराल के सामने ही रंजीत की दुकान थी। बाइक मिस्त्री से लगातार पैसों की मांग करती रही। हर बार कर्ज लेकर प्रेमी मांग पूरी करता था। हत्या करने के बाद हत्यारोपी अपने गांव आ गया था।
डेंगू बुखार का कहर: फिरोजाबाद और कासगंज में 24 घंटे में 20 लोगों की मौत
डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल