{"_id":"63453527f2487823d034171a","slug":"mulayam-singh-yadav-used-power-to-make-kalyan-singh-win-in-etah-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav: कल्याण सिंह को जिताने के लिए 'नेताजी' ने लगा दी थी पूरी ताकत, ये बात है 2009 की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav: कल्याण सिंह को जिताने के लिए 'नेताजी' ने लगा दी थी पूरी ताकत, ये बात है 2009 की...
राजनीतिक दांव-पेच तथा इसके नफा-नुकसान मुलायम सिंह के अनुभव के आगे बहुत ही छोटी बातें हो चली थीं। राजनीति से परे हटकर संबंध निभाने में भी उनका कोई मुकाबला नहीं था। वही कल्याण सिंह, जिनसे प्रदेश की राजनीति में उनका धुर विरोध रहा, उनको जरूरत पड़ी तो मुलायम सिंह एक यार और असली मददगार बनकर उनके साथ खड़े हो गए।
ऐतिहासिक थी जनसभा
वर्ष 2009 में एटा लोकसभा सीट पर सपा का प्रत्याशी नहीं उतारा। कल्याण सिंह को जिताने में पूरी ताकत लगा दी। उनके साथ ऐतिहासिक जनसभा की, जो पूरे देश की राजनीति में यादगार बन गई। मुलायम सिंह से मिले इस अपनेपन से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी गदगद थे और अपने भाषणों में मंच से उनकी तारीख करते थे। भाजपा से अनबन के बीच कल्याण सिंह ने 2009 में पार्टी छोड़ दी थी। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एटा से चुनाव लड़ने आए। सपा ने उन्हें समर्थन दिया।
2 of 5
देवेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के इस कदम से आहत होकर पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। जो कल्याण सिंह के मुख्य प्रतिद्वंद्वी रहे। वहीं भाजपा से डॉ. श्याम सिंह शाक्य प्रत्याशी रहे थे। भाजपा के ही सच्चे सिपाही माने जाने वाले डॉ. महादीपक सिंह शाक्य कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे।
3 of 5
कल्याण सिंह और मुलायम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कल्याण सिंह ने भले ही भाजपा छोड़ दी थी, लेकिन इस लोधी बाहुल्य लोकसभा क्षेत्र में उनका जादू सर चढ़कर बोल रहा था। इसके साथ ही मुलायम सिंह के साथ ने उनकी झोली में यादव वोट भर दिए। जबरदस्त वोट पाकर वह संसद पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव के दौरान पूर्व मुलायम सिंह यादव ने उनके समर्थन में शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित किया था। कल्याण सिंह के लिए सभी वर्ग के लोगों से खुलकर मतदान करने की अपील की थी।
विज्ञापन
5 of 5
मुलायम सिंह यादव के साथ धर्मेंद्र यादव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव की इस अपील का असर भी हुआ और कल्याण सिंह को कुल मतों में से लगभग आधे (48.57 फीसदी) मत मिले थे। जबकि आधे मत अन्य 18 उम्मीदवारों में बंटे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।