मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए शुक्रवार से मेला विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। ये ट्रेनें 15 जुलाई तक संचालित की जाएंगी। गोवर्धन (मथुरा) में मेले के लिए आगरा से रेलवे कार्मिकों की ड्यूटी मथुरा जंक्शन व गोवर्धन स्टेशनों पर लगाई गई हैं। नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार से 15 जुलाई तक ग्वालियर स्टेशन तक संचालित होगी। अप व डाउन में यह ट्रेन ग्वालियर से नई दिल्ली तक चलेगी। इसी तरह मथुरा-आगरा मेला विशेष गाड़ी के रूप में मैनपुरी-आगरा पैसेंजर को मथुरा तक विस्तार दिया गया है। इसी तरह आगरा-झांसी मेमू पैसेंजर ट्रेन भी प्रतिदिन संचालित होगी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 900 रोडवेज बसें चलाएगा। यह बसें प्रदेश के 13 डिपो से बृहस्पतिवार की शाम को मथुरा पहुंच गईं।
Mudiya Purnima Mela: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:40 AM IST
सार
मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे स्टेशन द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 8 जुलाई से शुरू हो रहे मेले के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 15 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन