भीषण गर्मी के बावजूद ताजमहल के दीदार की दीवानगी कम नहीं हुई है। रविवार को 21,530 सैलानियों ने ताज का दीदार किया। अधिकांश सैलानी ताजमहल में सुबह और शाम को ही पहुंच रहे हैं। दोपहर को ताज पहुंचने वाले सैलानी गर्मी से बचने को पार्कों और मुख्य गुंबद में समय बिताते हैं। आगरा किले पर करीब चार हजार सैलानी पहुंचे।
{"_id":"6281441ca1f98966e04e60a0","slug":"more-than-41-thousand-tourists-visited-the-taj-mahal-on-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: गर्मी पर भारी ताज की दीवानगी, वीकेंड पर 41 हजार से अधिक सैलानियों ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: गर्मी पर भारी ताज की दीवानगी, वीकेंड पर 41 हजार से अधिक सैलानियों ने किया दीदार
Mon, 16 May 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
धूप से परेशान हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट विंडो पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
देसी, विदेशी सैलानियों के लिए टिकट विंडो खुलने से भी पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। टूरिस्ट गाइड आफताब ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए खिड़की खुलने से राहत मिली है। एएसआई के अधिकारियों ने बताया कि 20935 भारतीय और 595 विदेशी सैलानियों ने ताज का भ्रमण किया। उधर, आगरा किले पर रविवार को करीब चार हजार सैलानियों ने भ्रमण किया।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
320 ने चांदनी रात में निहारा ताज
ताजमहल के नाइट व्यू के दूसरे दिन रविवार को 320 पर्यटकों की बुकिंग की गई। रात आठ बजे से पर्यटकों के समूहों को ताज के रात्रि दर्शन को ले जाया गया, जहां उन्होंने की ताज की चमकी के दीदार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम के वक्त की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बुद्ध पूर्णिमा पर ताज देखने को टिकट की मारामारी
सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा को ताज के दीदार करने के लिए एएसआई के माल रोड स्थित कार्यालय में बुकिंग कराने के लिए मारामारी रही। पूर्णिमा पर पूरे चांद के कारण ताज के दीदार के लिए खासी डिमांड रहती है। ताज के रात्रि दर्शन का स्लॉट 400 पर्यटकों का है। रविवार को इसकी बुकिंग के लिए दोपहर में भी लोगों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
सूरज के तीखे तेवरों से ताजनगरी रविवार दिनभर झुलसती रही। लू से लोग बेहाल हो गए। दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री अधिक 47.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह तापमान तीन साल में सबसे अधिक रहा। गर्मी के कारण स्मारकों में पर्यटक छांव तलाशते नजर आए।