{"_id":"600ecf4a8ebc3e31c87aca9a","slug":"mission-shakti-daughters-took-over-command-of-firozabad-administration-for-one-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दिन के लिए बेटियों ने संभाली फिरोजाबाद की कमान, कोई बना डीएम तो कोई एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन के लिए बेटियों ने संभाली फिरोजाबाद की कमान, कोई बना डीएम तो कोई एसएसपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एक दिन के लिए बेटियां बनीं अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को फिरोजाबाद जिले की कमान बेटियों ने संभाली। शासन के निर्देश पर बेटियां एक दिन के लिए जिलाधिकारी (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाई गईं। इस दौरान बेटियां नायिका के रूप में नजर आईं। अफसर बनीं बेटियों ने युवा मतदाता दिवस पर लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई।
2 of 5
डीएम बनीं कल्पना यादव
- फोटो : अमर उजाला
जसराना के गांव झपारा निवासी 12वीं टॉपर छात्रा कल्पना यादव एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाई गईं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के साथ बैठक कर उन्होंने दस शिकायतों को सुना। माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं का संचालन नहीं होने संबंधी शिकायत पर डीआईओएस को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया।
3 of 5
नेहा ने संभाली सीडीओ की कुर्सी
- फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद निवासी 10वीं की टॉपर छात्रा निवासी नेहा ने सोमवार को विकास भवन पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व को संभाला। एक दिन की सीडीओ नेहा ने सबसे पहले कई कार्यालयों में जाकर पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास भवन स्थित पंचायती राज विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग एवं ग्राम विकास विभाग में जाकर पटलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रुति बनीं एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद निवासी छात्रा श्रुति यादव एसएसपी की भूमिका में और फिरोजाबाद निवासी एडीफाई स्कूल की छात्रा भूमिका चेलानी एसपी ग्रामीण ने कमान संभाली। श्रुति यादव ने एक निरीक्षक अवकाश स्वीकृत किया। पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। हेलमेट बांटे। पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण किया। एसएसपी अजय कुमार,एसपी देहात राजेश कुमार उनके साथ रहे।
विज्ञापन
5 of 5
जाहन्वी बनीं जिला प्रोवेशन अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सेंट जोंस स्कूल की छात्रा जाहन्वी ने एक दिन के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी की कुर्सी संभाली। प्रोवेशन अधिकारी के रूप में जाहन्वी ने विधवा पेंशन से जुडे लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर तिवारी मौजूद रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।