आगरा के ताजनगरी फेज-1 में कारगिल शहीद श्यामवीर सिंह के घर में लूट करने वाले बदमाश तकरीबन 20 मिनट तक रहे। दो साल के मासूम बच्चे का गला काटने की धमकी देकर शहीद की पुत्रवधू शकुंतला देवी को बंधक बना लिया था। छैनी-हथौड़े से अलमारी का लॉकर तोड़ा और 40 तोला सोना, 2.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात और पांच लाख रुपये लूट ले गए। लूट के दौरान एक बदमाश शकुंतला देवी को धमकी देता रहा। बेटे की गर्दन पर चाकू रखा देख वह दहशत से सहम गईं। बदमाशों के जाने के बाद शकुंतला ने किसी तरह अपने हाथ की रस्सी को खोला और मोबाइल से पति को सूचना दी। घटना की जानकारी पर कॉलोनी के लोग भी आ गए। सोमवार शाम को हुई लूट की घटना को दरोगा ने छिपाने का प्रयास किया। मंगलवार की शाम पुलिस अधिकारियों को जानकारी हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाश की तलाश में जुटी है।
कारगिल शहीद के घर में लूट: दहशत के 20 मिनट... बेटे की गर्दन पर रखा चाकू, बदमाश बोले- शोर मचाया तो काट दूंगा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन