फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदुस्तानी रंग में विदेशी दूल्हा-दुल्हन: आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, शिव मंदिर में लिए सात फेरे

Sat, 17 Sep 2022 12:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Sep 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Mexican lover couple got married according to Hindu customs in Agra
मैक्सिको की क्लाउडिया और सेरेमिको ने की शादी - फोटो : अमर उजाला

विदेशों के लोग भारतीय संस्कृति के मुरीद हैं। वे न सिर्फ इसे जान रहे हैं बल्कि अपना भी रहे हैं। मैक्सिको की रहने वाली क्लाउडिया और सेरेमिको भारतीय संस्कृति से इतने प्रभावित हुए कि दोनों ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। दोनों सात सितंबर को भारत आए थे। उन्होंने अपनी शादी के लिए ताजनगरी को चुना। ताजमहल के दीदार के बाद क्लाउडिया और सेरेमिका ने गुरुवार को शिव मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। दूल्हा बने सेरेमिका अपनी दुल्हन क्लाउडिया को तांगे में विदा कराकर होटल ले गए। विदेशी जोड़े की शादी में गाइड, ड्राइवर और उनके भारतीय साथी बराती बने। बरातियों संग दूल्हा-दुल्हन ने जमकर डांस किया। भारतीय रंग में रंगे विदेशी जोड़े की खुशी देखते ही बन रही थी। बता दें कि पूर्व में भी कई विदेशी जोड़े आगरा आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर चुके हैं। 

Mexican lover couple got married according to Hindu customs in Agra
मैक्सिको की क्लाउडिया और सेरेमिको ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
क्लाउडिया और सेरेमिको में 10 साल पहले प्रेम हुआ। दोनों लिव इन में रह रहे थे। क्लाउडिया भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। वह पहले भी भारत आ चुकी हैं। तब उन्होंने वाराणसी में भारतीय संस्कृति को करीब से जाना।
Mexican lover couple got married according to Hindu customs in Agra
क्लाउडिया को मंगलसूत्र पहनाते सेरेमिको - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी भ्रमण के दौरान ही क्लाउडिया ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला कर लिया। उन्होंने इस बारे में अपने प्रेमी सेरेमिको से बात की। वह भी तैयार हो गए। दोनों ने भारतीय हिंदू संस्कृति और परंपराओं के बारे में पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mexican lover couple got married according to Hindu customs in Agra
महिलाओं के साथ क्लाउडिया और सेरेमिको - फोटो : अमर उजाला
क्लाउडिया और सेरेमिको ने बताया कि उन्हें पता चला कि सात फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादी करने पर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ मिलता है। इस पर उन्होंने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
Mexican lover couple got married according to Hindu customs in Agra
मैक्सिको की क्लाउडिया और सेरेमिको ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
क्लाउडिया और सेरेमिको सात सितंबर को भारत आए। आगरा आकर उन्होंने अपने मित्र और प्रिया होटल के मालिक गौरव गुप्ता से संपर्क किया। हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जताई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed