फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : मथुरा-वृंदावन में मांस और मदिरा बेचने पर पाबंदी, 10 किमी.में 22 वार्ड तीर्थस्थल घोषित

Sat, 11 Sep 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 11 Sep 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Meat And Wine Ban In Mathra Vrindavan 22 Wards Latest News
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की जनता को बड़ा तोहफा देते हुए शहर के 22 वार्ड तीर्थस्थल के रूप में घोषित कर दिए हैं। यह क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान से 10 किमी की परिधि में आते हैं। अब इन क्षेत्रों में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित हो जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से ब्रजवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर निगम के मुताबिक शहर के वार्ड-59 घाटी बहालराय, वार्ड-50 गोविंदनगर, वार्ड-56 मंडीरामदास, वार्ड-68 चौबियापाड़ा, वार्ड-45 द्वारिकापुरी, वार्ड-28 नवनीत नगर, वार्ड-30 वनखंडी, वार्ड-4 भरतपुरगेट, वार्ड-20 अर्जुनपुरा, वार्ड-64 हनुमान टीला, वार्ड-62 जगन्नाथपुरी, वार्ड-54 गऊघाट, वार्ड-38 मनोहरपुरा, वार्ड-27 बैरागपुरा, वार्ड-34 राधानगर, वार्ड-18 बद्रीनगर, वार्ड-31 महाविद्या कॉलौनी, वार्ड-32 कृष्णानगर द्वितीय, वार्ड-57 कोयला गली, वार्ड-47 डैंपियर नगर और वार्ड-33 जयसिंहपुरा शामिल है। मथुरा-वृंदावन को लेकर किए गए इस फैसले का संत समाज ने स्वगत किया है। 

Meat And Wine Ban In Mathra Vrindavan 22 Wards Latest News
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : Amar Ujala
इन 22 वार्डों के तीर्थस्थल घोषित होने के बाद मांस-मदिरा खरीदने वालों को अन्य वार्डों में जाकर खरीदारी करनी होगी। यही नहीं क्षेत्र की देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर के अलावा भांग की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि 22 वार्डों में आदेश आने के बाद ही पूरी तरह से मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
 
Meat And Wine Ban In Mathra Vrindavan 22 Wards Latest News
भास्करानंद महाराज और महंत राजेंद्रदास महाराज बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के फैसले का संतों और विद्वानों ने किया समर्थन
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और तीनों लोकों में वंदनीय पावन मथुरा नगरी में स्थित जन्मभूमि परिसर के चहुंओर दस किमी के क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित करने के योगी सरकार के फैसले का अभिनंदन ब्रजभूमि के संतों ने एक स्वर से किया है। उन्होंने इस निर्णय को ब्रजभूमि की गरिमा को बढ़ाने वाला एक अद्वितीय निर्णय बताया है। 
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की घोषणा का स्वागत है। इससे संत, महंत और ब्रजवासियों के साथ समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों की वर्षों पुरानी भावना को पूर्णता प्रदान की है।  - मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास महाराज। 

संतों और ब्रजवासियों की लंबे अर्से से चली आ रही मांग को पूरा कर योगी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं का पूरा सम्मान करती है। - महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Meat And Wine Ban In Mathra Vrindavan 22 Wards Latest News
महामंडलेश्वर नवल गिरी व नागेंद्रदत्त बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
यह बेहद जरूरी था कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत होने से रोका जाए। जन्मभूमि के आसपास के क्षेत्र में मांस मदिरा की बिक्री जनभावनाओं को आहत कर रही थी।  -महामंडलेश्वर नवल गिरी

युगों-युगों से यह क्षेत्र तीर्थ ही है किंतु कुछ स्वार्थी तत्वों के कारण इस महान भूमि की गरिमा धूमिल हो रही थी। अब योगी सरकार के आदेश के बाद इस दिशा में सार्थक सख्ती हो सकेगी। सभी धर्मों का दायित्व है कि अन्य धर्मों की मान्यताओं का सम्मान किया जाए। -कार्ष्णि संत नागेंद्रदत्त महाराज, प्रभारी काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत
 
विज्ञापन
Meat And Wine Ban In Mathra Vrindavan 22 Wards Latest News
इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज और सच्चिदानंद बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में हो रही शराब और अंडा मांस की बिक्री पर भी पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावना आहत होती है।  - महंत सच्चिदानंद

जन्माष्टमी को मथुरा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लंबे समय से मथुरा को तीर्थस्थल घोषित करने की मांग को ब्रजवासियों द्वारा पुन: दोहराया गया। जिससे यहां का धार्मिक स्वरूप अक्षुण्ण रह सके। जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट प्रस्ताव के माध्यम से इस मांग को पूरा किया गया। - इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज, भागवत प्रवक्ता 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed