फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: राधे-राधे के जयकारों से गूंजी बांकेबिहारी की नगरी, मंदिरों में पंचामृत से हुआ श्रीजी का अभिषेक

Wed, 15 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mathura Radha ashtami radharani birth anniversary celebrated in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में हुई रासलीला - फोटो : अमर उजाला

श्रीधाम वृंदावन में राधारानी का जन्मोत्सव मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की चहल-पहल तथा राधाप्यारी ने जनम लियौ है... की गूंज सुनाई देने लगी। मंदिरों में भोर में ही पंचामृत अभिषेक का क्रम शाम तक चलता रहा। राधावल्लभ मंदिर में राधाष्टमी की पूर्व संध्या से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। मंगलवार तड़के ही राधे-राधे के जयकारों से बांकेबिहारी की नगरी गूंजने लगी। 



राधाष्टमी पर्व पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सदियों पुरानी रासलीला परंपरा का निर्वहन हुआ। रासलीला को देखने के लिए मंदिर सेवायतों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही। रासलीला का आयोजन दोपहर को स्वामी लेखराज शास्त्री के निर्देशन में किया गया। इस लीला में भगवान कृष्ण अपनी मां यशोदा से सगाई कराने की मांग करते हैं और मां यशोदा पर दबाव बनाते हैं कि वे उनका विवाह कराएं। इस रासलीला को देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 

Mathura Radha ashtami radharani birth anniversary celebrated in vrindavan
राधावल्लभ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

राधावल्लभ मंदिर में मंगलवार सुबह पांच बजे ठाकुरजी के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद समाज गायन हुआ। 9:30 बजे शृंगार आरती का आयोजन हुआ। इसके बाद ब्रजवासियों और दोपहर में गोस्वामियों का दधिकांधा हुआ। इसमें दूध और दही का प्रयोग हुआ। भक्ति रंग में रंगने की भक्तों में मानो होड़ सी लगी थी। गोस्वामियों समाज के लोग बीच बीच में चलौ वृषभानु गोप के द्वार, राधा प्यारी ने जन्म लियौ है... बधाइयां गा रहे थे। 

Mathura Radha ashtami radharani birth anniversary celebrated in vrindavan
राधा दामोदर मंदिर में राधारानी का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला

राधादामोदर मंदिर में प्रात: मंदिर सेवायत ने श्रीविग्रहों का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद राजभोग आरती हुई, जिसका सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन लाभ लिया। टटिया स्थान में प्रात:काल से समाज बधाई गायन हुआ। यहां राधा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी हरिदास की गुदड़ी तथा करूए के विशेष दर्शन का भक्तों ने लाभ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Radha ashtami radharani birth anniversary celebrated in vrindavan
भजनों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में मंगलवार को श्रीकृष्ण की आह्लादिनी शक्ति एवं ब्रज की अधिष्ठात्री देवी श्रीराधारानी का प्राकट्योत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर में पुष्पों एवं रंगोली सजाई गई। शुभारंभ मंगला आरती की शंख ध्वनि के साथ हुआ। भगवान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र की धूप आरती, नवीन पोशाक धारण, फूलबंगला, झूलन उत्सव, छप्पन भोग एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Mathura Radha ashtami radharani birth anniversary celebrated in vrindavan
स्वामी हरिदास का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
हरिदासजी के समाधि स्थल पर हुआ अभिषेक
स्वामी हरिदास के समाधि स्थल निधिवन में ब्रह्म मुहूर्त में सेवायत गोस्वामियों द्वारा स्वामीजी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। भीकचंद गोस्वामी, रोहित कृष्ण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed