फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नेता के बेटे को जेल: दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप, सास-ससुर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Tue, 06 Sep 2022 09:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura Police sent son of Congress leader to jail in dowry murder case
अनन्या की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव की पुत्रवधु अनन्या यादव उर्फ हिना (28) की मौत के मामले में आरोपी पति माधव को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। मायका पक्ष ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। मृतका के परिजन ने एसएसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर आरोपी सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग की है।



चार सितंबर को जीआईसी तिराहे के पास देवेंद्र यादव के मकान की दूसरी मंजिल पर अनन्या का शव पंखे से लटका मिला था। मायके वालों की तरफ से मृतका के भाई नितेश की तहरीर पर कोतवाली में पति माधव, ससुर देवेंद्र यादव और सास मधु यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। मायके वाले अब सास-ससुर को भी जेल भिजवाने पर अड़े हैं। 

Mathura Police sent son of Congress leader to jail in dowry murder case
मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ 50 लोग एसएसपी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसएसपी ने एसपी सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
Mathura Police sent son of Congress leader to jail in dowry murder case
पंखे से लटका मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई नितेश ने आरोप लगाया कि आईएएस अफसर के दबाव में पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने से गुरेज कर रहा है। कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Police sent son of Congress leader to jail in dowry murder case
बेड पर पड़ा अनन्या का शव - फोटो : अमर उजाला
आरोपी माधव यादव के भाई देवांश यादव आईएएस अफसर हैं। वह वर्तमान में जम्मू के किश्तवाड़ में तैनात डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
Mathura Police sent son of Congress leader to jail in dowry murder case
अनन्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अनन्या तीन बहन और भाइयों में सबसे छोटी थी। उससे बड़े भाई और एक बहन है। भाई का आरोप है कि बहन की शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed