{"_id":"62e8a2ab7eca9f217e42ad51","slug":"mathura-police-encounter-with-miscreants-soldier-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura: मथुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही घायल, बदमाश को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मथुरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, सिपाही घायल, बदमाश को भी लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mathura police encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में थाना कोसीकलां के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार की देर रात बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस बीच हुई फायरिंग में एक सिपाही घायल हो गया। गोली लगने से एक बदमाश भी घायल हुआ है। एक बदमाश भागने में सफल रहा। बताया गया है कि बदमाश चोरी का तार लेकर जा रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस टीम को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को घेराबंदी करने के लिए जाल बिछाया। बदमाशों को जैसे ही पुलिस ने घेरा, तो बदमाश हमलावर हो गए। एक सिपाही पर किसी नुकीली वस्तु से प्रहार कर दिया गया, जिससे सिपाही घायल हो गया। ये देख पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
2 of 5
मथुरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोटवन स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में देव सिंह पुत्र रतनला निवासी गांव खामनी थाना हसनपुर जिला पलवल और अनिल निवासी बामनी खेड़ा पलवल चोरी के तार लेकर जा रहे थे। ये तार जेबीएम फैक्ट्री से चुराए गए थे।
3 of 5
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी पर तारों के नौ बंडल के साथ पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर नुकीले हथियार से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। इसमें सिपाही शैलेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसपी देहात श्रीशचन्द
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात श्रीशचन्द ने बताया कि कांस्टेबल पर किसी नुकीले उपकरण से जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पड़ा तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश देव सिंह दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश अनिल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। अभियुक्त अनिल की तलाश की जा रही है। कांस्टेबल शैलेंद्र और बदमाश देव सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।