फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाऊजी का हुरंगाः पहले नहीं देखा होगा ब्रज की होली का ये अनूठा उत्सव

Sun, 04 Mar 2018 09:39 AM IST
राजेश पाठक, अमर उजाला बलदेव (मथुरा)
राजेश पाठक, अमर उजाला बलदेव (मथुरा) Updated Sun, 04 Mar 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
mathura organized in huranga in baldev
हुरंगा होली - फोटो : अमर उजाला
सब जग होरी जा ब्रज होरा। ब्रज के राजा बलदेव (दाऊजी) के आंगन में हुरंगा की अनूठी परंपरा ब्रज में मनाए जा रहे होली उत्सव को शिखर का स्पर्श कराती है। 
mathura organized in huranga in baldev
गोपियों ने बरसाए कोड़े - फोटो : अमर उजाला
अबीर, गुलाल और रंग के बीच यहां हुरियारिनें कपड़ों के कोड़े बनाकर हुरियारों पर तड़ातड़ बरसाती हैं। इस अनूठे प्रेम की परंपरा को देखने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। 
mathura organized in huranga in baldev
देशभर से आए साधुओं ने हुरंगा का आनंद लिया - फोटो : अमर उजाला
भगवान कृष्‍ण के बड़े भाई बलदाऊ की नगरी बलदेव में शनिवार को हुरंगा का आयोजन किया गया। ब्रज की होली अन्य आयोजन भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम पर केंद्रित हैं तो दाऊजी के हुरंगा का मुख्य आकर्षण हैं श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव। गोस्वामी श्रीकल्याणदेव जी के वंशज सेवायत पांडेय समाज के स्त्री पुरुष बच्चे ही हुरंगा खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura organized in huranga in baldev
हुरंगा का लिया आनंद - फोटो : अमर उजाला
दाऊजी मंदिर परिसर में हुरंगा के दौरान गोपिका स्वरूप महिलाओं ने गोप स्वरूप पुरुषों के कपड़ों को फाड़कर उसके कोड़े बनाए और नंगे बदन पर बरसाती रहीं। यह अद्भुत दृश्य देखने के लिए लाखों श्रद्धालु और ब्रज के संत-महंत पहुंचे। 
विज्ञापन
mathura organized in huranga in baldev
जमकर खेली होली - फोटो : अमर उजाला
हुरंगा खेलने के लिए ब्रज की गोपिका स्वरूप महिलाएं परंपरागत वस्त्र लहंगा फरिया और आभूषण आदि पहन कर अपने झुंड के साथ विभिन्न द्वारों से मंदिर में होली गीत गाते पहुंचीं। यहां ब्रज के गोप स्वरूप पुरुषों ने अपनी-अपनी बगीचियों पर भांग का भोग अपने अराध्य दाऊजी महाराज को लगाकर मंदिर आंगन में प्रवेश किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed