फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उग्रवादी हमले में शहीद हुए जवान का अंतिम संस्कार आज, परिजनों को 50 लाख और नौकरी की मुख्यमंत्री की घोषणा

Wed, 07 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Martyr Virendra Yadav Will Be Cremated Today Cm Yogi Give Job And 50 Lakh To Family
शहीद वीरेंद्र यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए असम राइफल्स के जवान को श्रद्धांजलि दी है। मंगलवार को उन्होंने परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। साथ ही जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम करने की बात कही। 

 
Martyr Virendra Yadav Will Be Cremated Today Cm Yogi Give Job And 50 Lakh To Family
शहीद वीरेंद्र यादव के परिजन और रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के गांव टेंगमो के पास रविवार सुबह करीब 9:40 बजे उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में असम राइफल्स के जवान कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी 52 वर्षीय वीरेंद्र सिंह यादव शहीद हो गए। शहीद के पार्थिव शरीर की बुधवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। 
Martyr Virendra Yadav Will Be Cremated Today Cm Yogi Give Job And 50 Lakh To Family
शहीद के परिजन और रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंच गया था। वहां से सेना की एक टुकड़ी पार्थिव शरीर को लेकर गांव आ रही है। परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर रात में गांव पहुंच जाएगा। बुधवार सुबह अंत्येष्टि की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Virendra Yadav Will Be Cremated Today Cm Yogi Give Job And 50 Lakh To Family
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम - फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। बुधवार को पार्थिव शरीर की अंतेष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। -महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Martyr Virendra Yadav Will Be Cremated Today Cm Yogi Give Job And 50 Lakh To Family
परिजनों को रो रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
नानामऊ गांव अपने बेटे की शहादत से गम में डूबा हुआ है। बेटे की शहादत पर परिजनों को गर्व है। शहीद के बड़े पुत्र बबलू यादव ने बताया कि उग्रवादियों ने अचानक हमला घात लगाकर किया था। पिता जी ने उग्रवादियों को करारा जवाब दिया। उनकी शहादत पर हम सभी को गर्व है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed