फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैनेजमेंट गुरु' पिता का पिंडदान कर मां को वृद्धाश्रम छोड़ गया बेटा, दर्दभरी है इनकी कहानी

Thu, 30 May 2019 11:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
management guru mukesh bhatia death Son abandoned Mother old age home
रामलाल वृद्धाश्रम आईं नीलम भाटिया - फोटो : अमर उजाला
पिता का पिंडदान करते ही बेटा मां ( नीलम भाटिया) को रामलाल वृद्धाश्रम में छोड़ गया। उसने पिता

(मुकेश भाटिया) को भी यहीं पर रखा था। विगत 15 मई को मृत्यु के बाद दाह संस्कार के लिए बेटा आया था और मां को अपने साथ ले गया था। मगर, जैसे ही पिता का पिंडदान हुआ, वैसे ही मां को फिर से वृद्धाश्रम छोड़ गया। मां ने बताया कि उसने बेटे को समझने में एक बार फिर से भूल कर दी।
management guru mukesh bhatia death Son abandoned Mother old age home
नीलम भाटिया और मुकेश भाटिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के रहने वाले दंपती दिसंबर 2018 से वृद्धाश्रम में रह रहे थे। बेटे द्वारा धोखे से सारी प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के बाद मां बाप को घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद बुजुर्ग पति-पत्नी को रामलाल वृद्धाश्रम ने आश्रय दिया। पति मुकेश भाटिया ने प्रबंधन पर दर्जनभर किताबें लिखीं। मुकेश भाटिया अपनी पत्नी नीलम भाटिया के साथ आश्रम में रह रहे थे। नीलम भाटिया का कहना था कि पति यह सह नहीं पा रहे थे जिसके चलते उनकी 15 मई को मौत हो गई। 
management guru mukesh bhatia death Son abandoned Mother old age home
मुकेश भाटिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नीलम भाटिया का कहना है कि उन्हें लगा कि अब तो बेटे को अपनी गलती पर पछतावा होगा कि जिस वजह से उसके पिता की मौत हुई है तो वह मुझे अब अपने घर में अच्छे से रखेगा। लेकिन अब क्या कर सकती हूं , अब तो बस मुझे भी मौत का ही इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
management guru mukesh bhatia death Son abandoned Mother old age home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
मुकेश भाटिया ने प्रबंधन पर 12 किताबें लिखी थीं और 20 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए थे। मुकेश भाटिया ने दुबई में भी प्रबंधन का ज्ञान बांटा था। दिल्ली के मुकेश भाटिया को पत्नी नीलम भाटिया के साथ बेटे ने घर से निकाल दिया। उनकी पत्नी नीलम भी एमबीए हैं।
विज्ञापन
management guru mukesh bhatia death Son abandoned Mother old age home
नीलम भाटिया - फोटो : अमर उजाला
नीलम भाटिया के मुताबिक बेटे ने धोखे से सारी जायदाद अपने नाम करा ली। इसके बाद उसका और बहू का व्यवहार इतना खराब हो गया कि वहां एक पल भी रहना मुश्किल था। नीलम कहती हैं, मैंने तो किसी तरह इसे किस्मत का लिखा मानकर खुद को संभाल लिया है, लेकिन ये (मुकेश ) सच को स्वीकार नहीं कर पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed