{"_id":"5cee3ba3bdec22078a1fd480","slug":"management-guru-mukesh-bhatia-death-son-abandoned-mother-old-age-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैनेजमेंट गुरु' पिता का पिंडदान कर मां को वृद्धाश्रम छोड़ गया बेटा, दर्दभरी है इनकी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैनेजमेंट गुरु' पिता का पिंडदान कर मां को वृद्धाश्रम छोड़ गया बेटा, दर्दभरी है इनकी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिता का पिंडदान करते ही बेटा मां ( नीलम भाटिया) को रामलाल वृद्धाश्रम में छोड़ गया। उसने पिता
(मुकेश भाटिया) को भी यहीं पर रखा था। विगत 15 मई को मृत्यु के बाद दाह संस्कार के लिए बेटा आया था और मां को अपने साथ ले गया था। मगर, जैसे ही पिता का पिंडदान हुआ, वैसे ही मां को फिर से वृद्धाश्रम छोड़ गया। मां ने बताया कि उसने बेटे को समझने में एक बार फिर से भूल कर दी।
दिल्ली के रहने वाले दंपती दिसंबर 2018 से वृद्धाश्रम में रह रहे थे। बेटे द्वारा धोखे से सारी प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के बाद मां बाप को घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद बुजुर्ग पति-पत्नी को रामलाल वृद्धाश्रम ने आश्रय दिया। पति मुकेश भाटिया ने प्रबंधन पर दर्जनभर किताबें लिखीं। मुकेश भाटिया अपनी पत्नी नीलम भाटिया के साथ आश्रम में रह रहे थे। नीलम भाटिया का कहना था कि पति यह सह नहीं पा रहे थे जिसके चलते उनकी 15 मई को मौत हो गई।
3 of 5
मुकेश भाटिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नीलम भाटिया का कहना है कि उन्हें लगा कि अब तो बेटे को अपनी गलती पर पछतावा होगा कि जिस वजह से उसके पिता की मौत हुई है तो वह मुझे अब अपने घर में अच्छे से रखेगा। लेकिन अब क्या कर सकती हूं , अब तो बस मुझे भी मौत का ही इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo
मुकेश भाटिया ने प्रबंधन पर 12 किताबें लिखी थीं और 20 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए थे। मुकेश भाटिया ने दुबई में भी प्रबंधन का ज्ञान बांटा था। दिल्ली के मुकेश भाटिया को पत्नी नीलम भाटिया के साथ बेटे ने घर से निकाल दिया। उनकी पत्नी नीलम भी एमबीए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नीलम भाटिया
- फोटो : अमर उजाला
नीलम भाटिया के मुताबिक बेटे ने धोखे से सारी जायदाद अपने नाम करा ली। इसके बाद उसका और बहू का व्यवहार इतना खराब हो गया कि वहां एक पल भी रहना मुश्किल था। नीलम कहती हैं, मैंने तो किसी तरह इसे किस्मत का लिखा मानकर खुद को संभाल लिया है, लेकिन ये (मुकेश ) सच को स्वीकार नहीं कर पाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।