{"_id":"6277bfd267ea945cd14dc346","slug":"man-arrested-for-killing-his-wife-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिरकटी लाश ने खोला महिला की हत्या का राज: पति निकला कातिल, बोला- वो मेरी पत्नी नहीं, उसे तो मैंने दफनाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरकटी लाश ने खोला महिला की हत्या का राज: पति निकला कातिल, बोला- वो मेरी पत्नी नहीं, उसे तो मैंने दफनाया था
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 May 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र में 21 मार्च 2022 को मिली सिरकटी लाश ने पटियाली क्षेत्र से लापता महिला की हत्या का राज खोल दिया। महिला की हत्या उसके पति ने अवैध संबंध के शक में अपने भाई और दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शव को बूढ़ी गंगा की खादर में दफना दिया। मृतका की बहन ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सिरकटी लाश उसकी पत्नी की नहीं, किसी और की है। उसने पत्नी की हत्या गला दबाकर की थी। शव दफना दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का शव कंकाल बूढ़ी गंगा के खादर से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। सिरकटी लाश किसकी थी, इसका पता नहीं चला है।
रविवार को हत्या का खुलासा करते हुए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पटियाली निवासी शारदा कासगंज में किराये के मकान में रहती थी। 19 मार्च को वह अचानक लापता हो गई। 21 मार्च को सोरों क्षेत्र में एक सिरकटी लाश मिली। उसकी शिनाख्त एटा के अलीगंज क्षेत्र निवासी युवती ने अपनी बहन शारदा पत्नी हरीराम के रूप में की।
3 of 5
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
युवती ने बहन की हत्या का आरोप हरीराम पर लगाया। वह अवैध संबंध के शक में पत्नी की पिटाई करता था। इस पर पुलिस ने आरोपी हरीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए किसी के साथ भाग जाने की बात कही, लेकिन युवती अपने आरोपों पर अड़ी रही। वह बार-बार पुलिस से बहन का सुराग लगाने की मांग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब सख्ती बरतते हुए पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई राजाराम, दोस्त धर्मेंद्र और विनय के साथ मिलकर शारदा की गला दबाकर हत्या कर दी है। शव बूढ़ी गंगा की खादर में दफना दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बूढ़ी गंगा की खादर में खोदाई कराकर उसका शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी हरीराम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब सख्ती बरतते हुए पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई राजाराम, दोस्त धर्मेंद्र और विनय के साथ मिलकर शारदा की गला दबाकर हत्या कर दी है। शव बूढ़ी गंगा की खादर में दफना दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बूढ़ी गंगा की खादर में खोदाई कराकर उसका शव बरामद कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।